Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • राड्स संस्था ने दिव्यांग बच्चों को बांटे उपकरण
  • टिहरी

राड्स संस्था ने दिव्यांग बच्चों को बांटे उपकरण

RNS INDIA NEWS 10/07/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति-राड्स रानीचौरी की पहल पर बुधवार को दिव्यांगों की मदद के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 दिव्यागजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, कान की मशीन, वॉकर, छड़ी, चश्मे आदि सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुमनलता ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को अपनी योग्यता का मूल्यांकन अपनी शिक्षा के बल पर करना चाहिए। पीड़ित मानव की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उनमें भी दिव्यांगों की सेवा करना ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह गुसाईं ने दिव्यांगों की मदद के लिए राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा की ओर से जिलेभर में लगाए जा रहे शिविरों की सराहना की। संस्था की सचिव कुंभीबाला भट्ट ने यूडीआईडी कार्ड बनाने की जानकारी दी। बताया डीडीआसी नई टिहरी में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी धमेंद्र नेगी, डीडीआरसी के जिला कॉडिनेटर जगदीश बडोनी, लक्ष्मी बहुगणा, रंजीता थपलियाल, रविश चमोली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर बाढ़ प्रभावितों को मुआवजे की मांग को एसडीएम का घेराव लिया
Next: राज्य कर विभाग में कर्मचारियों की बहाली न होने पर कर्मचारी नाराज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.