Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रातों-रात करोड़पति बना ड्राइवर, दुबई में लगी 33 करोड़ की लॉटरी
  • अंतरराष्ट्रीय

रातों-रात करोड़पति बना ड्राइवर, दुबई में लगी 33 करोड़ की लॉटरी

RNS INDIA NEWS 25/12/2022
rns featured image new

दुबई। दुबई में भारतीय मूल का एक शख्स जैकपॉट में रातों-रात करोड़पति बन गया। उसे अमीरात में एक लकी ड्रॉ में 15 मिलियन दिरहम (33 करोड़ रुपये) की लॉटरी लगी है। जैकपॉट जीतने के बाद उसने कहा कि उसे अभी भी यकीन नहीं आ रहा है। चार साल पहले वह नौकरी की तलाश में भारत से दुबई आया था। तब से वह एक फर्म में ड्राइवर की नौकरी करता है और हर महीने 3200 दिरहम कमाता है। उन्होंने बताया कि वह इस रकम को कहां इन्वेस्ट करेंगे।
दुबई में अजय ओगुला ने अमीरात ड्रा में 15 मिलियन दिरहम (33 करोड़) का पुरस्कार जीता है। लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद, ओगुला ने कहा कि मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट मारा।
अजय ओगुला के हवाले से बताया कि दक्षिणी भारत के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले ओगुला चार साल पहले नौकरी की तलाश में संयुक्त अरब अमीरात आए थे। वर्तमान में एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर के रूप में काम करते हुए वह हर महीने 3,200 दिरहम कमाते हैं।
ओगुला ने कहा कि मैं इस राशि से अपना चैरिटी ट्रस्ट बनाना जारी रखूंगा। इससे कई लोगों को मेरे गांव और पड़ोसी गांवों में बुनियादी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने भारत में अपने परिवार को जैकपॉट मारने और करोड़पति बनने की खबर दी, तो उनकी मां और भाई-बहनों ने उन पर विश्वास नहीं किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो बार तख्ता पलटने वाले सित्वेनी राबुका को चुना गया फिजी का नया प्रधानमंत्री
Next: सीएम धामी ने डाकरा, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.