Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रात में बजते बैंकों के सायरन ने पुलिस को दौड़ाया
  • ऊधम सिंह नगर

रात में बजते बैंकों के सायरन ने पुलिस को दौड़ाया

RNS INDIA NEWS 02/08/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। काशीपुर में दो बैंकों के सायरन गुरुवार रात के समय अचानक बजने से हड़कंप मच गया। सायरन बजने की सूचना पर पुलिस रात भर दौड़ती रही। बाद में पता लगा कि अलार्म तकनीकी फाल्ट से बजा था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 7 बजकर 50 मिनट पर रामनगर रोड स्थित पीएनबी बैंक का सायरन बज उठा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अलावा सीपीयू टीम मौके पर पहुंची। शाखा प्रबंधक को मौके पर बुलाकर बैंक खुलवाया गया। चेकिंग के दौरान वहां सब ठीक मिला। सायरन कैसे बजा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बाद में टीम वापस लौट आई। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे बाजपुर रोड स्थित केनरा बैंक का सायरन बजने की सूचना मिली। इस पर एएसपी अभय सिंह व एसडीएम अभय प्रताप सिंह के अलावा कोतवाली पुलिस और सीपीयू टीम पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल ने बैंक को चेक किया लेकिन सायरन कैसे बजा, इसका पता नहीं चल सका। टीम ने बैंक शाखा को खुलवाया, लेकिन वहां किसी प्रकार की अग्निदुर्घटना नहीं मिली। दमकल टीम में चालक संदीप शर्मा, फायरमैन अर्जुन सिंह, पुष्कर सिंह, जयपाल सिंह, आकाश गैरोला व शिखा मलिक थीं।
केनरा बैंक शाखा प्रबंधक अखिल विश्नोई ने बताया कि सायरन बजने का कारण पता नहीं चला। इस बारे में मुख्यालय को सूचित कर दिया है। वहां से इंजीनियर भेजा जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि बैंकों का सायरन बजना गंभीर मामला है। कांवड़ यात्रा के बाद बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी। संभव है बरसात में अर्थिंग से ऐसा हुआ हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम :  मुख्यमंत्री
Next: कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, चौकी प्रभारी का हाथ फ्रैक्चर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.