Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रास्ते में बस बदलकर पूरा हो रहा मसूरी का सफर
  • देहरादून

रास्ते में बस बदलकर पूरा हो रहा मसूरी का सफर

RNS INDIA NEWS 08/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रोडवेज ने मसूरी के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है, लेकिन ग्लोगी के पास यात्रियों को सड़क के भूधंसाव वाले हिस्से को पैदल पार कर दूसरी बस से मसूरी जाना पड़ रहा है। मसूरी से आने वाले यात्री भी ऐसी ही व्यवस्था के तहत देहरादून आ रहे हैं। ग्लोगी के पास भूधंसाव के कारण देहरादून-मसूरी रूट पर भारी वाहनों का संचालन एक सप्ताह से बंद है। रोडवेज की बसें भी नहीं चल पा रही थी, जिस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है। विकासनगर के रास्ते चार बसों को मसूरी भेजा गया, जो मसूरी से यात्रियों को ग्लोगी तक छोड़ रही है। देहरादून की बसें यात्रियों को ग्लोगी तक छोड़ रही है। यहां यात्री बसों की अदला-बदली कर रहे हैं। भू-धंसाव वाले हिस्से को पैदल पार कर रहे हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन स्थित मसूरी बस अड्डे के स्टेशन अधीक्षक मेजपाल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था से बसों का संचालन शुरू किया गया है। गुरुवार को बसों ने देहरादून से 26 फेरे लगाए हैं। बस सेवा शुरू होने की ज्यादातर यात्रियों की अभी जानकारी नहीं है, जिस कारण सवारी कम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम अब खुद ठीक करेगा स्ट्रीट लाइटें
Next: राशिफल 09 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.