Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पुतिन के शांति प्रस्ताव को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, रूस के जोरदार हमले के बीच पोलैंड बॉर्डर पर शरणार्थियों की भीड़
  • अंतरराष्ट्रीय

पुतिन के शांति प्रस्ताव को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, रूस के जोरदार हमले के बीच पोलैंड बॉर्डर पर शरणार्थियों की भीड़

RNS INDIA NEWS 26/02/2022
default featured image

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है तथा शांति और युद्धविराम पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा,मैं उन आरोपों का खंडन करता हूं जिसमें कहा जा रहा था कि हमने बातचीत करने से इनकार कर दिया है। यूक्रेन हमेशा से शांति और युद्धविराम पर बातचीत के लिए तैयार रहा है। यह हमारी स्थायी स्थिति है। हमने रूसी राष्ट्रपति के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उधर, यूक्रेन पर रूसी हमला तीसरे दिन भी जारी रहा। एक बहुमंजिला इमारत पर मिसाइल अटैक हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने फंसे हुए लोगों को निकाला। गुरुवार रात से ही यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। इससे पूरे यूक्रेन में तबाही का मंजर नजर आ रहा है। हमलों से सहमे लोगों ने बेसमेंट में शरण ली है। रात हो या दिन, सहमे हुए लोग धमाकों से बचने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इधर, रूस के हमले झेल रहे आम लोगों ने भी गुरुवार रात को हथियार उठा लिए। इससे पहले, रूसी सेना को रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने शहर की तरफ आने वाले पुल को विस्फोट से उड़ा दिया। इधर, जंग के हालात से बचकर निकलने वाले लोग पोलैंड बॉर्डर पर जमा हो गए हैं। इससे यहां शरणार्थियों की भीड़ जमा हो गई है। पोलैंड बार्डर पर शरणार्थियों की भीड़ लगी हुई है।

बातचीत के स्थान और समय के बारे में विचार-विमर्श चल रहा है। जितनी जल्दी वार्ता शुरू होगी, सामान्य जीवन को जल्द से जल्द पटरी पर लाने की संभावना उतनी ही मजबूत होगी। रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने पहले कहा था कि पुतिन यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए मिन्स्क में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए तैयार हैं। बाद में, उन्होंने कहा कि बेलारूसी राजधानी शहर में वार्ता आयोजित करने की पहल के जवाब में यूक्रेनी पक्ष ने वारसॉ को एक संभावित स्थान के रूप में सुझाया था और इसके बाद कोई बातचीत नहीं हो पाई। पुतिन ने  सुबह एक टेलीविजऩ संबोधन में कहा था कि डोनबास गणराज्यों के प्रमुखों के अनुरोध के जवाब में उन्होंने लोगों की रक्षा के लिए एक विशेष सैन्य अभियान चलाने का निर्णय लिया था । ये लोग पिछले आठ साल से यूक्रेन सरकार के दुर्व्यवहार को झेल रहे थे और नरसंहार का शिकार हुए थे।

रूसी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा था कि रूस की यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है। घटनाक्रमों को स्पष्ट करते हुए, रूसी रक्षा मंत्रालय ने आश्वस्त किया कि रूसी सैनिक यूक्रेनी शहरों को लक्षित नहीं कर रहे हैं। वह केवल हवाई हमलों और यूक्रेनी सेना के बुनियादी ढांचे को ही ध्वस्त कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नागरिक आबादी को कोई खतरा नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ उत्तराखंड व साइबर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा: फिल्मों के तथाकथित प्रोड्यूसर को किया गिरफ्तार
Next: बरेली का छात्र घर से कॉलेज के लिए निकला.. आँख खुली तो खुद को हरिद्वार में पाया

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.