Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भरतपुर : पुरानी रंजिश के चलते तीन बच्चों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल
  • राष्ट्रीय

भरतपुर : पुरानी रंजिश के चलते तीन बच्चों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

भरतपुर (आरएनएस)। भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव जया में 28 सितंबर को पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने तीन मासूम बच्चों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिसमें एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चे अपने घर के दरवाजे पर खेल रहे थे।
संजय, पुत्र बच्चू सिंह, ने बताया कि गांव का राजेंद्र उनके परिवार से मजदूरी करवाना चाहता था, लेकिन उनके इनकार करने पर वह नाराज हो गया और पुरानी रंजिश के चलते धमकी देता था। घटना से कुछ दिन पहले राजेंद्र ने संजय को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकाया था कि वह उन्हें ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालेगा। 28 सितंबर की सुबह, राजेंद्र के चचेरे भाई का बेटा पंकज ट्रैक्टर लेकर गांव में आया और बच्चों को देखकर जानबूझकर उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
घायलों को तुरंत कुम्हेर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में तीनों बच्चों को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रोहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि कान्हा के पैर में फैक्चर है और तीसरे बच्चे नवजीत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना के बाद जाटव समाज के लोग बड़ी संख्या में आरबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर इक_े हो गए और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।
कुम्हेर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पीडि़त परिवार से समझाइश की जा रही है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक का कार्य व्यवसाय 5000 करोड़ पार
Next: विकास की हत्या की आशंका, पुलिस को सौंपी तहरीर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.