Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक का कार्य व्यवसाय 5000 करोड़ पार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक का कार्य व्यवसाय 5000 करोड़ पार

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि. का कार्य व्यवसाय वर्ष 2023-24 में बढ़कर 5147.53 करोड़ रुपये हो गया है जबकि बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 3738.59 लाख रुपये रहा। बैंक की उपलब्धि की विस्तृत जानकारी बैंक की 33वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में दी गई। अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि. की 33वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैंक अध्यक्ष सीए महेश चन्द्र जोशी ने सभी सामान्य निकाय प्रतिनिधियों का स्वागत किया जबकि बैंक के प्रबन्ध निदेशक पीसी तिवारी ने बैंक की उपलब्धियों से विस्तृत ​जानकारी दी। बैंक प्रबन्ध निदेशक पीसी तिवारी ने निदेशक मण्डल की रिपोर्ट पढ़ते हुए बताया कि बैंक का कार्य व्यवसाय वर्ष 2023-24 में बढ़कर 5147.53 करोड़ रुपये हो गया है। निक्षेप व्यवसाय में 202.90 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति पर कुल निक्षेप व्यवसाय 3411.22 करोड़ रुपये रहा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर कुल ऋण व्यवसाय 1736.31 करोड़ रुपये है। बैंक का नैट एनपीए शून्य है। बैंक प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि वर्तमान में बैंक का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तराखण्ड है तथा राज्य में बैंक की 31 मार्च 2024 तक कुल 55 शाखाएं कार्यरत थीं और चालू वित्तीय वर्ष में कठघरिया, गौलापार, तिकोनिया, कमलुवागांजा व पनुवानौला में 5 नई शाखाएं खुलने से 60 शाखाएं कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बैंक ने वर्ष 2025 तक कार्य व्यवसाय को 6000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने और 05 नई शाखाऐं खोलने का लक्ष्य रखा है। बैठक में बैंक की उपाध्यक्ष डॉ. वसुधा पन्त, बैंक संचालक सुरेन्द्र प्रसाद, सुजाता गुलाटी, विनय कुमार टण्डन, सीए दिनेश चन्द्र, सीए गगनदीप सिंह सहदेव, प्रकाश पेटशाली आदि एवं सामान्य निकाय के प्रतिनिधिगण तथा बैंक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वाला के पास हाईवे में फंसे वाहनों को निकाला
Next: भरतपुर : पुरानी रंजिश के चलते तीन बच्चों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.