Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी पेंशन से वंचित प्रदेश के सैकड़ों कार्मिकों को मिल सकती है राहत
  • देहरादून

पुरानी पेंशन से वंचित प्रदेश के सैकड़ों कार्मिकों को मिल सकती है राहत

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

देहरादून। पुरानी पेंशन से वंचित सैकड़ों कार्मिकों और शिक्षकों को राहत के संकेत हैं। डा० हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद एक अक्टूबर, 2005 से पहले ज्वाइन नहीं कर सके कार्मिकों को राहत देने पर विचार किया। पुरानी पेंशन बहाली से जुड़े पहलुओं पर मंथन के बाद उपसमिति ने तय किया कि इस बारे में जल्द और एक बैठक में समाधान का रास्ता निकालकर मंत्रिमंडल को संस्तुति की जाएगी। प्रदेश में कार्मिकों की बड़ी संख्या ऐसी है, जो एक अक्टूबर, 2005 तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने की वजह से पुरानी पेंशन से वंचित हो गए। हालांकि उनके साथ ही नियुक्ति पाने वाले कई कार्मिक समय रहते कार्यभार ग्रहण करने की वजह से पुरानी पेंशन के हकदार हो गए। कोटद्वार में 2005 में उपचुनाव आचार संहिता के चलते पौड़ी जिले में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के साथ ऐसा ही हुआ। आचार संहिता की वजह से उन्होंने देर से कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षक पुरानी पेंशन से हाथ धो बैठे, जबकि उसी नियुक्ति प्रक्रिया की वजह से अन्य जिलों में शिक्षकों को लाभ मिल गया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रभावित कार्मिक व शिक्षक लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं।
तीरथ सिंह रावत सरकार ने इस मामले में कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की है। इसमें कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और सुबोध उनियाल शामिल हैं। सोमवार को विधानसभा भवन में उपसमिति की बैठक में इस मामले पर मंथन हुआ। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब डा हरक सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन से वंचित कार्मिक कई विभागों से जुड़े हैं। शिक्षकों की तरह ही आयुर्वेदिक चिकित्सकों की मामला भी है। संयुक्त उत्तप्रदेश में 1996 में तदर्थ नियुक्त इन चिकित्सकों को उत्तरप्रदेश ने 2002 में नियमित कर दिया था।
वहीं, उत्तराखंड में इन्हें 2006 में नियमित किया गया। इस वजह से उत्तरप्रदेश के आयुर्वेदिक चिकित्सक पुरानी पेंशन के पात्र हो गए, जबकि उत्तराखंड में उन्हें इस लाभ से वंचित होना पड़ा है। डा रावत ने बताया कि पुरानी पेंशन के मामले अदालत में भी हैं। वित्तीय व पेंशन नियमों का परीक्षण और अदालत के आदेश के आलोक में समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा उन्होंने बताया कि उपसमिति की और एक बैठक जल्द होगी। इसमें समस्या के समाधान को अंतिम रूप देकर कैबिनेट के लिए संस्तुति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देना चाहती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशन कार्डों को अविलम्ब ऑनलाइन किया जाय: उक्रांद
Next: दिल्ली एम्स में वैक्सीन के परीक्षण को बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.