Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक दीपक कोरोना शहीदों के नाम
  • देहरादून

एक दीपक कोरोना शहीदों के नाम

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
rns featured image new

1 जून को कोरोना शहीदों को श्रद्धांजलि देगा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा
रात 8 बजे जलाएंगे एक दीपक

देहरादून। देश और प्रदेश में व्याप्त कोरोना महामारी में कई कोरोना योद्धाओं ने अपने प्राण गंवा चुके हैं। ऐसे महान योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा 1 जून रात 8 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कार्मिकों से अपील करते हुए कहा है अधिकाधिक कार्मिक साथी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यात्माओं की शांति की प्रार्थना करें। प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी में कहा है कि कोरोना शहीदों ने दूसरी लहर के खतरे को जानते हुए भी वेक्सीनेशन बिना दिन रात स्वास्थ्य व शासन प्रशासन सेवाओं में अपना योगदान दिया है। यह अत्यंत दु:खद है कि इस महामारी से लड़ते हुए कई कार्मिक शहीद हो गए हैं । निरन्तर चल रही इस संकट की घड़ी में कोरोना योद्धाओं की शहादत के प्रति कृतज्ञता व सांत्वना व्यक्त करने के लिए इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस देशव्यापी कार्यक्रम में सम्पूर्ण देश के कार्मिक 1 जून रात्रि 8 बजे एक दीपक जलाकर सभी कोरोना शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि साथी कार्मिकों के कोरोना के कारण असमय जाने के दु:ख को बाँटने और कोरोना योद्धाओं की शहादत पर श्रद्धांजलि देने हेतु प्रदेश के समस्त कार्मिकों से निवेदन है कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग अवश्य करें और शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े होते हुए उन्हें सम्बल प्रदान करें। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 डी0 सी0 पसबोला ने कहा कि देश मे कोरोना की दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा कोरोना योद्धाओं को अपनी चपेट में लिया है। उसके बावजूद कार्मिक लगातार अपनी सेवाओं में निडर खड़े हैं । जो साथी कोरोना से लड़ते लड़ते शहीद हुए हैं उनकी स्मृति में देश्वयापी श्रद्धाजंलि कार्यक्रम रखा गया है। सभी कार्मिक 1 जून को कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि देते हुए एक दीपक अवश्य जलाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा है कि संयुक्त मोर्चा के स्तर पर कई राहत कार्यक्रम चलाकर जरूरत मन्दो तक सहायता पहुँचाने का काम जारी है। 1 जून को कोरोना योद्धाओं की शहादत पर श्रद्धाजंलि अर्पित की जाएगी जिसके लिए साथी कार्मिक एक दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।महिला उपाध्यक्ष योगिता पन्त ने कहा कि कोरोना योद्धाओं के बगैर इस महामारी से लडऩा सम्भव नहीं था और इस जंग में हमारे बीच से कई साथी काल का ग्रास बन गए । ईश्वर से उन पुण्यात्माओं की शांति प्रार्थना हेतु श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी साथी प्रतिभाह करते हुए 1 जून को एक दीपक अवश्य जलाएं।प्रदेश प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा है कि इस महामारी में जो देश की ढाल बनकर खड़े रहे वो मात्र कोरोना योद्धा थे । चाहे वो पुलिस प्रशासन हो या स्वास्थ्य या कार्मिक हर किसी ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर हज़ारों जिंदगियों को बचाया है। यदि आज हम सभी अपने घरों में सुरक्षित हैं तो इसके पीछे कहीं न कहीं इन्हीं कोरोना योद्धाओं की वीरता इसका कारण है। इस महामारी के साथ जंग में जो भी कोरोना योद्धा शहीद हुए हैं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभी कार्मिकों से निवेदन है कि एक दीपक अवश्य प्रज्जवलित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड नियमों के साथ खोली जाय बाजार: सुशील शाह व्यापार मंडल अध्यक्ष अल्मोड़ा
Next: एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के आठ नए केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.