Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी पेंशन बहाली को सड़कों पर उतरने की तैयारी
  • देहरादून

पुरानी पेंशन बहाली को सड़कों पर उतरने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 11/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पुरानी पेंशन बहाली को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन ने सड़कों पर उतर आंदोलन की तैयारी तेज कर ली है। एनएमओपीएस ने इसके लिए सभी कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। एनएमओपीएस अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली होने तक आंदोलन जारी रहेंगे। नियमित रूप से चरणबद्ध तरीके से सरकारों पर दबाव बनाया जाएगा। एक मई से शुरू किए गए आंदोलन को अगस्त तक जारी रखा जाएगा। प्रदेश के हर जिले में कर्मचारियों को लामबंद किया जाएगा। नई पेंशन योजना के साथ ही यूनिफाईड पेंशन योजना के विरोध में आंदोलन होगा।
30 मई को तिलाडी शहीद दिवस के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। बड़कोट, उत्तरकाशी में बड़े स्तर पर तिलाडी शहीद स्थल पर पेंशन समागम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रान्तीय कार्यकारिणी और गढवाल मण्डल कार्यकारिणी भी शामिल होगी। 29 जून को सभी जिला मुख्यालयों में पुरानी पेंशन की बहाली को एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित होंगे। जुलाई और अगस्त में सभी जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी सभी जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन की बहाली को ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही साथ सदस्यता अभियान चलाएंगे। कहा कि इसके लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट करते हुए लामबंद किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में जातीय जनगणना का निर्णय कांग्रेस की जीत: धस्माना
Next: दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद, कोर्ट के आदेश पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.