Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देश में जातीय जनगणना का निर्णय कांग्रेस की जीत: धस्माना
  • देहरादून

देश में जातीय जनगणना का निर्णय कांग्रेस की जीत: धस्माना

RNS INDIA NEWS 11/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज भले ही केंद्री की भाजपा सरकार जातीय जनगणना करवाने के निर्णय का श्रेय लूट रही हो, लेकिन इस मांग को कांग्रेस ने उठाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की इस मांग पर तब भाजपा नेताओं ने उनका मजाक उठाया था। कांग्रेस भवन में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने कहा कि देश में जातीय जनगणना करवाने के लिए कांग्रेस ने अहमदाबाद के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्ताव पास कर जातीय जनगणना के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया था। इससे पूर्व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार से देश में जातीय जनगणना करवाने की पुरजोर पैरवी की थी, जिसका तब सत्ताधारी दल ने पुरजोर विरोध किया था। लेकिन अब कांग्रेस के दबाव के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और देश में जातीय जनगणना का ऐलान करना पड़ा, यह कांग्रेस की बड़ी जीत है। संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार देहरादून(आरएनएस)।  भारत-पाक युद्ध में अमरीकी हस्तक्षेप, सीजफायर, देश की सुरक्षा, पहलगाम हमले के आरोपियों को सजा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल संसद का विशेष सत्र बुलाएं जाने की मांग की है। पार्टी उपाध्यक्ष संगठन धस्माना ने कहा कि संकट की घड़ी में विपक्ष व देश की 140 करोड़ जनता सरकार व सेना की पीछे खड़ी है, लेकिन अब जब भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है, तब पूरा देश सरकार से कुछ जवाब चाहता है, जिसके लिए संसद ही सबसे उचित प्लेटफॉर्म है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिटायरमेंट के बाद भी नहीं हुआ बकाया भुगतान
Next: पुरानी पेंशन बहाली को सड़कों पर उतरने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.