Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को हुई बैठक
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 04/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-04 at 8.19.26 PM

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली मंच धौलादेवी की एक बैठक यहां दन्या सीआरसी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्मिकों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन को तेज करने की बात कही और पूरे विकासखंड में तेजी से सदस्यता अभियान चलाने तथा फरवरी माह में हल्द्वानी में आयोजित होने वाले कुमाऊं मंडल अधिवेशन को सफल बनाने पर चर्चा की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कार्मिक एकजुट होकर आंदोलित हैं। जिसकी बदौलत आज पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है और अब उत्तराखंड की बारी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत की कमाई को सरकार शेयर बाजार में लुटा रही है और सरकार के जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्ति ओपीएस लागू होने पर देश के दिवालिया होने की बात कहकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा की कार्मिकों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर तय किया गया कि पूरे विकासखंड में संकुलवार सदस्यता अभियान चलाकर कार्मिकों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राजू महरा ने तथा संचालन नितेश कांडपाल ने किया। बैठक को त्रिभुवन चौधरी, किशन जोशी, त्रिभुवन बिष्ट, दिनेश भट्ट, जीवन चंद्र जोशी, खुशहाल सिंह महर ने संबोधित किया। बैठक में हेमा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट, पल्लवी आर्या, प्रताप सिंह रौतेला, उमेश भट्ट, राजेंद्र सिंह, मोहित कापड़ी, विपिन कुमार, पवन कुमार, भावना गहतोड़ी, ममता मेहता, सुनीता मेंदोला, हरीश इमलाल, राकेश महर, पंचम बिष्ट, रितेश गर्बयाल, सुनील कुमार, भुवन राम सहित दन्या, मेलगांव संकुल के अनेक शिक्षक एवम कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय सेना ने किया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, अब देनी होगी ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा
Next: खेल महाकुंभ में सीमांत को कराटे में छह पदक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.