Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारतीय सेना ने किया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, अब देनी होगी ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा
  • राष्ट्रीय

भारतीय सेना ने किया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, अब देनी होगी ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा

RNS INDIA NEWS 04/02/2023
army

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अहम फैसला लेते हुए ‘अग्निवीर’ भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। बदलाव के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) देनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त होने (फिजिकल फिटनेस) संबंधी परीक्षण और मेडिकल जांच से गुजरना होगा।

एक सूत्र ने कहा कि पहला ऑनलाइन सीईई अप्रैल आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन देश भर में लगभग 200 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा और इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों का कहना है इस प्रक्रिया से चयन के दौरान काफी मदद मिलेगी। सूत्रों ने कहा, “इस प्रक्रिया की मदद से देश भर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली बड़ी भीड़ को भी कम किया जाएगा।”

नई भर्ती प्रक्रिया के चरण
पहला चरण – ऑनलाइन कॉमन लिखित परीक्षा
दूसरा चरण – फिजिकल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट। लिखत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही इसमें बुलाया जाएगा।
तीसरा चरण – मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
चौथा चरण – आर्म्स एंड सर्विस का आवंटन होगा।
पांचवां चरण – डॉक्यूमेंटेशन होंगा।
छठा चरण – ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्टिंग।
आर्मी का कहना है कि इस बदलाव से रैली में अभ्यर्थियों की तादाद कम होगी और वहां की व्यवस्था बेहतर ढंग से हो सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की रहस्यमय मौत मामले में हत्या का मुकदमा
Next: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को हुई बैठक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.