Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी एसीपी की मांग को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक
  • देहरादून

पुरानी एसीपी की मांग को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में पुरानी एसीपी की मांग पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। प्रबंधन और शासन को पुरानी मांगे याद दिलाई गई। यमुना कालोनी में हुई बैठक में मोर्चा ने तीनों ऊर्जा निगम में संविदा, नियमित तथा सेल्फ हेल्प आदि के कर्मचारियों की समस्याओं पर पांच अक्टूबर को हुए समझौते के अनुरूप कार्यवाही की समीक्षा की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों द्वारा विद्युत व्यवस्था को बहाल करने में दिखाई गई तत्परता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
मोर्चा की बैठक में समस्त कर्मचारी संगठनों द्वारा कर्मचारियों के 14 सूत्रीय मांग पत्र में लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की आशा प्रकट की गई। जिससे तीनों ऊर्जा निगमों में सुचारू रूप से कार्यवाही चलती रहे। जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर से होना है, उनमें मुख्य रूप से 9, 14, 19 वर्ष में पुरानी एसीपी की व्यवस्था, अवर अभियंता एवं अन्य संवर्ग के ग्रेड पे का विषय, नवनियुक्त तकनीशियन, अवर अभियंता, सहायक अभियंताओं की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन की बहाली विषय शामिल हैं। बैठक में समस्त 10 संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया। इसमें मुख्य रूप से अमित रंजन, विनोद कुमार ध्यानी, विनोद कवि, कार्तिकेय दुबे, भानु प्रकाश जोशी, राकेश शर्मा, डीसी ध्यानी, आनंद सिंह रावत बबलू सिंह, भगवती प्रसाद, डीएस नेगी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रभारी मंत्री अपने जनपदों में आपदा राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें : सीएम धामी
Next: धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की नितांत आवश्यकता: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.