Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, यात्रियों में हडक़ंप
  • राष्ट्रीय

पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, यात्रियों में हडक़ंप

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
default featured image

बेगूसराय में बड़ा रेल हादसा टला

बेगूसराय (आरएनएस)। बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है जहां पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन दो भागों में बट गई जिसके बाद यात्रियों में हडक़ंप मच गया।  सहरसा से दिल्ली जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और डिब्बा दो भागों बंट गया। तेज गति से जा रही सहरसा-नई दिल्ली पुरबिया एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। तेज झटके के बाद रेल यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग ट्रेन से जैसे-तैसे उतरने लगे। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लोहिया नगर गुमटी के पास यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंच चुके हैं और पूरी घटना की जांच की जा रही है। यह घटना कैसे घटी। इस बारे में पूरी पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन कपलिंग टूटने की वजह से दो पार्ट में बंट गया, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा बेगूसराय स्टेशन के ठीक पहले हुआ है। इसकी सूचना ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने वरीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा दो भागों में बंटी ट्रेन को जोडऩे का काम शुरू किया गया है।
एक रेल यात्री ने बताया कि ट्रेन जैसे ही बेगूसराय रेलवे स्टेशन से खुली, कुछ ही दूरी पर अचानक झटका जैसा लगा। बाद में हमलोग उतरे तो सारा माजरा समझ आया।ट्रेन स्पीड में रहती तो बड़ा हादसा हो जाता। घटना में इंजन के साथ जुड़ी सात से आठ बोगियां पीछे की 7-8 बोगियों से अलग हो गई थी। बाद में मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने डिब्बों को एक दूसरे से अटैच किए और ट्रेन को आगे ले जाने में जुट गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल कोरोना वायरस से संक्रमित
Next: तेज रफ्तार एसयूवी ने सडक़ किनारे बैठे मजदूरों को कुचला, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

सरपंच बनने की चाह में पिता बना हत्यारा, छह साल की बेटी को नहर में फेंककर मार डाला

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • पनुवानौला पार्किंग निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी नाराज, प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
  • विद्यार्थियों को करियर व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला की प्रगति पर जिलाधिकारी रख रहे नजर
  • बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.