Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुण्यतिथि पर याद किये गये विक्टर मोहन जोशी
  • अल्मोड़ा

पुण्यतिथि पर याद किये गये विक्टर मोहन जोशी

RNS INDIA NEWS 04/10/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। महान देश भक्त एवम् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार स्व० विक्टर मोहन जोशी की 80 वीं पुण्य तिथि पर अल्मोडा़ में उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नारायण तेवाड़ी देवाल स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अल्मोडा़ के संभ्रांत नागरिकों ने आज उनकी एनटीडी स्थित समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने जान की परवाह किए बगैर विक्टर मोहन जोशी ने जो त्याग किया वह हमारी भावी पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा।उन्होंने स्व०जोशी को महान देशभक्त बताया। विशेष रूप से 1930 के झंडा सत्याग्रह में उनके महान योगदान को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पादरी रोबिन्सन दास के द्वारा स्व० विक्टर मोहन जोशी की समाधि पर बाईबिल का पाठ किया गया।इसके पश्चात् महिला अस्पताल अल्मोडा़ में उनकी मूर्ति में माल्यार्पण भी किया गया जिसमें पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, किशन गुरूरानी, गिरीश धवन, कन्हैया कुमार आदि उपस्थित रहे। श्रद्वांजलि सभा में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रकाश पान्डेय, हाजी नूर अकरम खान, राबिन मनोज भण्डारी, मुकेश नेगी, सौरभ वर्मा, पंकज कान्डपाल, सोनू मटियानी, राहुल, पादरी रोबिन्सन दास, पादरी पंकज मैसी, अनिल डी सिंह, संजय सिंह, बी०टी०विल्सन, डी०के०पाल, ए०के०पाल, पनीराम सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डा. भट्ट बने क्लीन कैंपस के संयोजक
Next: देश में कोरोना जांच का आंकड़ा सात करोड़ 90 लाख के करीब

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.