Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, हरियाणा में आरएफ तैनात, लखनऊ में धारा 144 लागू
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, हरियाणा में आरएफ तैनात, लखनऊ में धारा 144 लागू

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया है।  संयुक्त किसान मोर्चा लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर 18 अक्टूबर को ‘रेल रोकोÓ आंदोलन कर रहा है। शाम 4 बजे तक रेल यातायात बाधित रहेगा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं हरियाणा में लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आह्वान के मद्देनजर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है।

पुलिस ने आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। पुलिस ने कहा- जो लोग नियम का उल्लंघन करते पाए जाते हैं या सामान्य स्थिति को बाधित करने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में आगरा में किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी और धर्मवीर चौधरी को नगला हवेली स्थित उनके आवास पर देर रात जीआरपी के जवानों ने नजरबंद कर लिया। उन्होंने सोमवार को राजामंडी स्टेशन पर रेल रोकने का एलान किया था। किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार में आम लोगों की आवाज भी दबाई जा रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को हटाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अपने ही पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछना चाहिए अगर पुलिस वाले दोषी हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगना चाहिए और अगर मंत्री दोषी हैं तो योगी जी को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्तगी के लिए कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र राजपूत का बयान लखीमपुर हिंसा में किसानों के नरसंहार के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और अजय मिश्रा टेनी जो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर आपस में टकराईं 7 गाड़ियां, 3 की मौके पर ही मौत
Next: लखनऊ में बांग्लादेशी गिरोह का सरगना ढेर, तीन सिपाही घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.