Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पंपिग योजना का कार्य पूरा नहीं होने पर ग्रामीण नाराज
  • उत्तरकाशी

पंपिग योजना का कार्य पूरा नहीं होने पर ग्रामीण नाराज

RNS INDIA NEWS 10/05/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   जल जीवन मिशन योजना के तहत नौगांव में यमुना नदी से देवराणा तक बन रही 16.50 करोड़ की पंपिंग योजना का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जिस पर स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों ने कहा योजना का कार्य पूर्ण नहीं होने से क्षेत्र के पांच गांव के ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान है। बता दें कि जल जीवन मिशन के तहत नौगांव ब्लॉक के मुगरसंती क्षेत्र के पांच गांव पेटाखत, धारी, तियां, कलोगी, हिमरोल आदि में इन दिनों पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी है। ग्रामीण टैंकरो और हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीणों को हर वर्ष होने वाली इस समस्या को दूर करने के लिए जलजीवन मिशन के तहत यमुना नदी से देवराणा घाटी तक 42 किमी लम्बी पंपिंग योजना तैयार की जा रही है। लेकिन योजना पर निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय ग्रामीण जयेंद्र सिंह राणा, संजय थपलियाल, रमेश इंदवाण ने बताया कि पंपिंग योजना का कार्य धीमी गति से चलने से ग्रामीणों को योजना का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर मांग की है कि पंपिंग योजना के कार्य में तेजी आये और पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सके। वहीं जल निगम के सहायक अभियंता हरीश कुड़ियाल ने बताया कि यमुना नदी से देवराणा घाटी तक पंपिंग योजना का निर्माण चल रहा है। पूर्व में मामला वन विभाग में फंसा होने के कारण कार्य नहीं हो पाया था, लेकिन अब निर्माण पुन: शुरू कर दिया है। जल्द ही कार्य पूरा कर हैंडओवर की कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौगांव में गुलदार ने बाइक सवार युवकों को किया घायल
Next: बैंक कर्मचारियों के मौजूद न होने पर भड़के ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.