Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • तहसील दिवस में छाए रहे सड़क, पेयजल के मुद्दे
  • चम्पावत

तहसील दिवस में छाए रहे सड़क, पेयजल के मुद्दे

RNS INDIA NEWS 17/08/2022
rns featured image new

चम्पावत। लोहाघाट के पुल्ला गुमदेश में उपतहसील खुलने के बाद मंगलवार को पहली बार तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सड़क, पानी, पेंशन, कूड़ा निस्तारण समेत कुल 35 समस्याएं उठीं। जिनमें से कई का डीएम ने मौके पर निस्तारण भी किया। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने राजकीय इंटर कालेज पुल्लाहिंडोला में तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियो की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस पर उठी हर समस्या का समय से निस्तारण हो। लोगों ने गुमदेश में बिजली उपस्टेशन, पेयजल समस्या, पुल्ला से पंचेश्वर तक डामरीकरण, आधार कार्ड शिविर, कूड़ा निस्तारण की मांग उठाई। इसके अलावा अधिकांश ग्रामीणों की मांग रही कि गांव में पेयजल की मांग के अनुसार पूर्ति की जाए। साथ ही बदहाल सड़क को ठीक करने की मांग की। डीएम ने कहा कि हर मंगलवार तहसीलों में इसी प्रकार जनता की समस्याएं सुनने के लिए दरबार लगाया जाएगा। उन्होंने जनता की समस्याओं पर अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से निस्तारण की प्रक्रिया में जुटने को कहा है। यहां सीडीओ आरएस रावत, डीएफओ आरसी कांडपाल, एडीएम हेमन्त कुमार वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, तहसीलदार विजय गोस्वामी, ग्राम प्रधान ठाटा मोहित पाठक, ग्राम प्रधान किमतोली सरिता अधिकारी आदि मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली का टैक्सी चालक मालदेवता में नदी में डूबा
Next: अल्मोड़ा: 80 हजार की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.