Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुलिया के नीचे बाइक गिरने से सवार तीनों युवकों की हुई दर्दनाक मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

पुलिया के नीचे बाइक गिरने से सवार तीनों युवकों की हुई दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 02/08/2022
rns featured image new

हरपालपुर/ हरदोई (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर बाबा ब्रह्मा देव मंदिर के पास रविवार की सुबह हुई दुर्घटना में घायल तीसरे बाइक सवार की हुई रविवार की देर से मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक समेत दो घायल हुए हैं।
थाना क्षेत्र के कस्बा हरपालपुर निवासी बाइक चालक अंकित 20वर्ष पुत्र हेतराम,अवी 18 पुत्र महेश रवि 15 पुत्र छोटेलाल के साथ किसी काम से अजतूपुर से अपने घर आ रहा था। हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर बाबा ब्रह्म देव मंदिर के पास घुमावदार सडक़ के बाद पुलिया पर तेज रफ्तार बाइक चालक बाइक नियंत्रित नहीं कर पाया। जिससे बाइक पुलिया के नीचे भरे पानी में गिर गई। जिससे बाइक सवार रवि 15 पुत्र छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई है।जबकि बाइक चालक अंकित 20 वर्ष पुत्र हेतराम की जिला अस्पताल में मौत हो गई है।तीसरे घायल अवी 18 वर्ष पुत्र महेश गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसे सीएचसी हरपालपुर से जिला अस्पताल बाद में केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां शाम चिकित्सकों ने नाक व कान से रक्तस्राव ज्यादा होने के चलते ऑपरेशन करने से मना कर घर ले जाने की सलाह दी। देर रात घर लाते समय अवी की रास्ते में मौत हो गई है।सोमवार को शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार को हुई बाइक दुर्घटना में चालक समेत तीनों किशोरों की मौत के बाद हरपालपुर कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले में मातम का माहौल दिखा। रविवार को दो किशोरों के शव के पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव जब घर आए। उसके बाद अवी का शव भी देर रात हरपालपुर पहुंचा तो पूरे कस्बे के लोगों का हुजूम अंबेडकर नगर मोहल्ले में उमड़ पड़ा। सोमवार की सुबह पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल दिखा।
क्षेत्रीय भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने रविवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में मृतक तीनों परिवारों के घर जाकर गहरी शोक संवेदना जताई है। विधायक ने परिजनों को  हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, अभिराम सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना भर्ती तैयारी के लिए लगा रहा था दौड़, जूते का फीता बांधने झुका.. आया हार्ट अटैक
Next: युवक ने गटका विषाक्त, हालत बिगड़ी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.