Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • पुल से फेंक दिया कोरोना संक्रमित रिश्तेदार का शव, वीडियो वायरल हुआ तो कार्यवाही शुरू
  • उत्तर प्रदेश

पुल से फेंक दिया कोरोना संक्रमित रिश्तेदार का शव, वीडियो वायरल हुआ तो कार्यवाही शुरू

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से हैरान करने वाले वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो लोग एक शव को राप्ती नदी में फेंकते नजर आ रहे हैं. मृतक कोविड संक्रमित थे और शव फेंकने वाला एक शख्स पीपीई किट में नजर आ रहा है. इस घटना के वक्त रास्ते से गुजर रहे एक शख्स ने वीडियो बनाया है.

इस मामले में अब परिवार के ही सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दावा है कि शव को फेंकने वाला एक शख्स मृतक के परिवार का ही सदस्य है.

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक का नाम प्रेमनाथ मिश्रा है. जो शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर के रहने वाले थे. 25 मई को ये अस्पताल में भर्ती हुए. 28 मई को इनकी मृत्यु हो गई. सीएमओ ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया था.

विजय बहादुर सिंह, सीएमओ, बलरामपुर का कहना है कि अंत्येष्टि स्थल पर इनके रिश्तेदारों द्वारा शव प्राप्त किया गया था. वीडियो के मुताबिक, इनके रिश्तेदारों ने शव को नदी में गिरा दिया था. अब मुकदमा करा दिया गया है. कार्रवाई की जा रही है.

इस वीडियो को कांग्रेस ने शर्मनाक बताते हुए कहा कि ये दिखाता है कि राज्य का हेल्थ सिस्टम बदहाल है. “शर्मनाक! प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के बदहाली की पोल खुल चुकी है.बलरामपुर में राप्ती नदी में PPE किट में सरेआम डेड बॉडी फेंकी जा रही है. योगी आदित्यनाथ जी टीम लगा दीजिये इसको भी झूठा साबित करने के लिये.”

अब ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि ये वीडियो तो सामने आ गया तो पता चल गया कि शव नदी में फेंके जा रहे हैं. तो क्या ऐसे ही कुछ और मृतकों के शव नदी में फेंके गए? क्या प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है कि कोरोना से मरने वालों को सही तरीके से अंतिम संस्कार हो?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम: चार जनपदों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाकी जिलों में येलो अलर्ट
Next: अल्मोड़ा में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का हुआ शुभारंभ, अल्मोड़ा और आसपास के जिलों को मिलेगा लाभ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.