Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पीटीसी कर्मी की मौत के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड

पीटीसी कर्मी की मौत के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/06/2023
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील के कभड़ा निवासी पीटीसी कर्मचारी के मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीते बुधवार रात पीटीसी कर्मचारी नंदन सिंह मेहता पुत्र स्व. हिम्मत सिंह का खून से लथपथ शव बैषाणी गधेरे से बरामद हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा। उसके बाद सरयू-गोमती संगम पर उनकी अंत्येष्टि की गई। शुक्रवार को मामले में कभड़ा निवासी मृतक के पुत्र पंकज मेहता ने झिरौली थाने में तहरीर सौंपी है। इसमें उन्होंने पिता की मौत के लिए गांव के ही शेर सिंह पुत्र बीर सिंह व बलवंत सिंह पुत्र शेर सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302/201 में मामला दर्ज किया गया है। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी कर रहे हैं। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएसबीटी की व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो मजबूरन करना पड़ेगा आंदोलन: बिट्टू कर्नाटक
Next: सेना मेडल विजेता लांस नायक राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना से जुड़ने की प्रेरणा दी

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.