Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई: प्रियंका गांधी
  • देहरादून

मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई: प्रियंका गांधी

RNS INDIA NEWS 12/02/2022
default featured image

देहरादून। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में कई जनसभाएं संबोधित कीं। खटीमा में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमाला बोला। कहा कि मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। पूरे देश की नीतियां सिर्फ दो उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो पीएम के दोस्त हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता है। कहा कि एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास। आज सभी भाजपा नेता आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है। यहां पलायन ज्यादा है। यह तब होता है जब राज्य में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं। आपके राज्य में सब कुछ है, हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के अवसर है, लेकिन रोजगार नहीं। लोग नौकरी के लिए यहां से पलायन कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों की मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। वे सड़कों पर चल रहे थे, उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्या हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते? तब हम राजनीति नहीं कर रहे थे, अपना फर्ज निभा रहे थे। कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस जरूर सत्ता में आएगी, क्योंकि जनता भाजपा सरकार से थक चुकी है। मुख्यमंत्री को लोगों को बताना चाहिए कि वह महंगाई पर लगाम लगाने और रोजगार बढ़ाने के लिए क्या करने जा रहे हैं। वह महिलाओं के लिए क्या करने जा रहे हैं।

खटीमा में जनसभा को संबोधित करने प्रियंका गांधी हल्द्वानी पहुंची और यहां उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। सरकार की कुनीतियों और बदनीयत ने प्रदेश को बर्बादी के मुहाने तक पहुंचाया। कोरोना काल में भाजपा सरकार ने लोगों को दाने-दाने के लिए मोहताज किया, अलग-अलग शहरों में उत्तराखंड के लोगों को बंधक बनाया, तब परेशान लोगों की मदद कांग्रेस ने की, कांग्रेस का हाथ हमेशा से उत्तराखंड के साथ है। भाजपा सरकार ने राज्य को बेरोजगारी का दंश दिया और युवाओं को बेकारी के दलदल में धकेला है। कांग्रेस युवाओं को उस बेरोजगारी के दलदल से कांग्रेस निकालेगी। कांग्रेस चार लाख युवाओं को रोजगार देगी। प्रियंका गांधी ने खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर गढ़वाल में भी चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किराये पर कार लेकर चालक गायब
Next: राशिफल 13 फरवरी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.