Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेमनगर में बिजली की दिक्कतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • देहरादून

प्रेमनगर में बिजली की दिक्कतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  क्षेत्र में लगातार बिजली के लंबे-लंबे शटडाउन और बिजली की दिक्कतों से परेशान प्रेमनगर की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना के नेतृत्व में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और मोहनपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा का बार-बार बाधित होना आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। भीषण गर्मी में यूपीसीएल मरम्मत के नाम पर बार बार मोहनपुर, प्रेमनगर समेत अनेक हिस्सों में लगातार शटडाउन के नाम पर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रहा है। बिजली की आंखमिचौली से छात्रों, बुजुर्गों, व्यापारियों और बीमार लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शटडाउन की पूर्व सूचना दी जाए। तकनीकी समस्याओं की सार्वजनिक जानकारी दी जाए तथा गर्मी के महीनों में विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि यूपीसीएल ने अपनी कार्यशैली न बदली तो जनता को साथ लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनांदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेमनगर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, युवा कांग्रेस केंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस रविंद्र सिंह रैना, हरपाल सिंह, अमनदीप सिंह मल्होत्रा, कुनाल खत्री, गुरबख्श सिंह, शुभम सचदेवा, जतिन तलवार आदि लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेड लाइसेंस शुल्क को लेकर नगर निगम और जनहित में निर्णय लेंगे: मेयर
Next: कर्मचारियों की तैनाती को पार्षद और वार्डवासियों का धरना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.