Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
  • उत्तर प्रदेश

प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

RNS INDIA NEWS 14/02/2021
rns featured image new

परिजन अधजला शव छोडक़र भागे

संत कबीर नगर (आरएनएस)। उत्तरप्रदेश के संतकबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के बारीडीहा गांव के निकट कुआनो नदी घाट पर प्रेमी-प्रेमिका के शव को एक साथ जला दिया गया। सूचना पाते ही मौके पर इंस्पेक्टर धनघटा आरके गौतम और एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को अधजला छोडक़र फरार हो गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर काफी संख्या में भीड़ भी जुट गई थी । दोनो के मौत होने का कारण नही ज्ञात हो सका। ग्रामीणों के अनुसार दोनो की हत्या की गई है। जबकि कुछ लोग जहरखुरानी का मामला बता रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले को आनर किलिंग बता रही है। दोनो युगल धनघटा क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव के निवासी बताए जा रहे है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर धनघटा रवीन्द्र कुमार गौतम के अनुसार धनघटा क्षेत्र के मूड़ाडीहा निवासी युवक का काफी दिनों से गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो एक दूसरे के लिए हमेशा बेचैन रहते थे। इंस्पेक्टर धनघटा के अनुसार शुक्रवार शाम कंचन प्रेमी के घर पहुंच गई। काफी मन मनौव्वल के बाद प्रेमी ने कंचन को सिंदूर लगाकर शादी कर लिया था। पुलिस के अनुसार छानबीन में यह बात प्रकाश में आई है कि रात में संदिग्ध परिस्थियो में प्रेमी प्रेमिका की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार प्रेमी प्रेमिका की परिजनों द्वारा की गई पिटाई के बाद मौत हो गई । कुछ ग्रामीण जहरखुरानी की घटना बता रहे है। शनिवार की भोर में परिजनों दोनो शव लेकर महुली क्षेत्र के बरीडीहा गांव के निकट कुआनो घाट पर जला रहे थे। इसी दौरान इंस्पेक्टर धनघटा और महुली एसओ प्रदीप कुमार सिंह, एसआई राम प्रवेश यादव भी टीम के साथ पहुंच गए। थोड़ी देर बाद सीओ अम्बरीष भदौरिया भी पहुंच गए।पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन अध जला शव छोडक़र भाग गए। पुलिस ने चिता पर जल रहे दोनो अध जले शव को बाहर किया। पुलिस इस मामले में गांव के प्रधान प्रतिनिधि को इस कृत्य में शामिल होने की बात कह रही है। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे। मौके पर पुलिस ने लेडीस के अलावा कुछ पुरुष चप्पल व अंग वस्त्र को थोड़ी दूर से बरामद किया है। धनघटा पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल महिला आरक्षी पूजा घटना स्थल के निकट अचानक गश खाकर गिर गई। सहयोगी पुलिस कर्मियों ने उसे संभालते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।

एस पी ने लिया घटनास्थल जायजा
पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने शनिवार को बरीडीहा घटना स्थल का जायजा लिया।पूरे घटना क्रम की बारीकी से जानकारी ली और मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी ने कहा कि किसी कीमत पर दोषियों को बख्शा नही जाएगा। घटना क्रम में बताया की प्रथम दृष्टिया छानबीन में इस बात की पुष्टि हुई है कि मृतकों का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को प्रेमिका कंचन प्रेमी सागर के घर पहुंच गई थी। इस दौरान परिजनों ने औपचारिक रूप से विवाह करा दिया था। रात्रि में संदिग्ध परिस्थियो में प्रेमी युगल की मौत हो थी। शनिवार को परिजन शव को कुआनो नदी पर लाकर दोनो शव फूक रहे थे इसी दौरान पुलिस की मुश्तैदी से अधजला शव छोडक़र भाग गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
Next: 15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.