Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रेमी की प्रेमिका और उसके चचेरे भाई ने की हत्या, शव को फ्रीजर में छिपाया
  • राष्ट्रीय

प्रेमी की प्रेमिका और उसके चचेरे भाई ने की हत्या, शव को फ्रीजर में छिपाया

RNS INDIA NEWS 12/06/2025
dead body

अगरतला (आरएनएस)। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर कर दी और शव को ट्रॉली बैग में बंद कर आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक सरीफुल इस्लाम अगरतला स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत था। उसका शव राजधानी से करीब 120 किलोमीटर दूर धलाई जिले के गंदाचेरा बाजार में एक दुकान के फ्रीजर से बरामद हुआ।

त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि सरीफुल का 20 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। हालांकि, युवती का चचेरा भाई दिबाकर साहा भी उससे एकतरफा प्रेम करता था। जब उसे सरीफुल और युवती के बीच विवाद की जानकारी मिली, तो उसने इस मौके का फायदा उठाकर साजिश रच डाली।

पुलिस जांच में सामने आया कि 8 जून को दिबाकर साहा ने सरीफुल को पश्चिम त्रिपुरा के दक्षिण इंदिरानगर स्थित एक रिश्तेदार के घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद साहा और अन्य आरोपियों ने सरीफुल की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर ठिकाने लगाने के इरादे से फ्रीजर में छिपा दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में युवती, दिबाकर साहा और उसके माता-पिता सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार हत्या की साजिश में युवती ने भी सक्रिय भूमिका निभाई थी, जबकि तीन अन्य लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से अपराध में सहयोग किया।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकसित कृषि संकल्प अभियान से गांवों में पहुंचा वैज्ञानिक खेती का संदेश
Next: स्वास्थ्य विभाग को मिले 29 नये विशेषज्ञ चिकित्सक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.