
ऋषिकेश(आरएनएस)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। बेरोजगारी, महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था ने लोगों का भरोसा तोड़ा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित भ्रष्टाचार के मामलों में न्याय न मिलना सरकार की नाकामी का सबूत है। कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को कांग्रेस राजभवन घेराव करेगी। रविवार को डोईवाला ब्लॉक सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव में डोईवाला सहित पूरे परवादून से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे और इसे सफल बनाएंगे। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जिला कांग्रेस बूथ स्तर तक पूरी तरह तैयार है। यह आंदोलन युवाओं, किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई है। जनविरोधी नीतियों और योजनाओं में कटौती के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और विकास कार्यों की अनदेखी से लोगों में रोष है। मौके पर देहरादून जिपं अध्यक्ष सुखविंदर कौर, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, रेखा बहुगुणा, अश्वनी बहुगुणा, नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अब्दुल रज्जाक, ईश्वर पाल, हाजी मीर हसन, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, एसपी बहुगुणा, रफल सिंह, ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी, सुनील थपलियाल, जितेंद्र बिष्ट, गुरदीप सिंह, देवराज सावन, अंशुल त्यागी, रेणु चुनारा, सुशील सैनी, अफसाना अंसारी, रेखा कांडपाल सती, रीना क्षेत्री, इंद्रजीत सिंह, प्रकाश नेगी, शंकर मेहरालू, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, मनोज पाल, आरिफ अली, मोइन खान, गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, राजेंद्र बिष्ट, महेश कुकरेती, सुनील बर्मन, भारत भूषण, नागेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे I


