Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश सरकार को यह भी नहीं पता कि कौन कैबिनेट में शामिल है और कौन कैबिनेट से बाहर : प्रीतम
  • देहरादून

प्रदेश सरकार को यह भी नहीं पता कि कौन कैबिनेट में शामिल है और कौन कैबिनेट से बाहर : प्रीतम

RNS INDIA NEWS 23/03/2021
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक टीएसआर गए और दूसरे टीएसआर की सरकार बनी। लेकिन सरकार को यह भी नहीं पता कि कौन कैबिनेट में शामिल है और कौन कैबिनेट से बाहर है। इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रदेश की जनता एक ओर महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर महामारी से लड़ रही है। प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई सरकार ने जो वादे जनता से किए थे, वो पूरे नहीं हुए हैं। किसानों के ऋण माफ नहीं किए गए। डबल इंजन की सरकार में पहली बार उत्तराखंड में सत्रह किसानों ने आत्महत्या की है और सरकार अभी भी किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रही है। केंद्र सरकार ने किसानों पर तीन काले कानून थोप दिए हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, राज्य की विकास दर मात्र 4.30 प्रतिशत है। वहीं मुख्यमंत्री अनाप-सनाप बयान दे रहे हैं। इस दौरान पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात, जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू, नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, आकिल अहमद, हरीश ग्रोवर डोलू, हिमकर गुप्ता, बॉबी नौटियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक की टक्कर में राहगीर की मौत, दूसरा राहगीर भी घायल
Next: खराब एसी न बदलने पर एसी विक्रेता, सर्विस सेंटर व एसी निर्माता कंपनी को भुगतान के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.