Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीआरडी जवानों का सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
  • देहरादून

पीआरडी जवानों का सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 16/07/2022
rns featured image new

देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल के संगठन ने पीआरडी जवानों की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मन्द्रवाल ने बताया कि पीआरडी जवानों की लंबे समय से चल रही मांगों पर राज्य सरकार ने किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया है। जबकि सीएम ने खुद इसकी घोषणा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में हुए खेल महाकुंभ में की थी। इससे पीआरडी जवानों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जवानों के परिवार विषम आर्थिक हालात से जूझ रहे हैं। इन मांगों में पीआरडी जवानों को न्यूनतम 300 दिन का नियमित रोजगार, समान वेतन, समान कार्य का दर्जा देने, पीआरडी जवानों को अवकाश, दुर्घटना बीमा, मातृत्व अवकाश की घोषणा को अभी तक धरातल पर नहीं उतारा गया है। चारधाम यात्रा में ड्यूटी के दौरान शूरवीर लाल टम्टा की हत्या के बाद परिजनों को कोई मुआवजा नहीं देने पर भी नाराजगी जाहिर की। संघ ने उनके परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। कोविड के समय पीपीई किट पहनकर 14 घंटे ड्यूटी को अंजाम देने वाले जवानों को सेवा विस्तार देने की भी मांग की गई है। मौके पर प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह लोधी, गंभीर सिंह रावत, संगीता कपरवाण, किशोर आर्य, सहेन्द्र प्रसाद, अजीत कुमार, राजेन्द्र आर्य, भुवन टम्टा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नरेंद्र सिंह नेगी के नए वीडियो एल्बम स्याळि रामदेई का हुआ विमोचन
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 118 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.