Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रयोगशाला सहायकों से चतुर्थ श्रेणी का काम लेने का विरोध
  • देहरादून

प्रयोगशाला सहायकों से चतुर्थ श्रेणी का काम लेने का विरोध

RNS INDIA NEWS 24/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। चतुर्थ श्रेणी का काम लिए जाने से प्रयोगशाला सहायकों में भारी रोष है। सोमवार को प्रयोगशाला सहायक कार्यालय सहायक माध्यमिक शिक्षा संघ की वर्चुअल मीटिंग में इसका कड़ा विरोध किया गया। बोर्ड परीक्षा के बाद इसके खिलाफ बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीत राम पोंटियाल ने कहा है कि प्रयोग शाला सहायक का पद तृतीय श्रेणी का पद है, इसमें निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हुए हैं। उसके बाद इस प्रकार की शिकायतें सामने आ रही हैं कि उनसे चतुर्थ श्रेणी का काम लिया जा रहा है। प्रदेश कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रयोग शाला सहायक कार्यालय सहायक विगत 13 सालों से निरन्तर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। परन्तु इस वर्ष ही ऐसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जो कि प्रयोगशाला सहायकों का घोर अपमान है , इस प्रकार का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वहीं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रयोगशाला सहायकों से इस प्रकार का कार्य लिया जाना, प्रयोग शाला सहायकों का अपमान है। प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह नेगी ने कहा कि इससे पहले कभी इस प्रकार के कार्यों को नहीं करवाया जाता था। संगठन मंत्री अनिल सिंह जाखी ने खेद प्रकट करते हुए कहा है कि ये सरासर प्रयोग शाला सहायकों का अपमान है, जिसको सहन नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी एसीपी बहाल करने को सचिवालय संघ ने बनाया दबाव
Next: कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, महिला घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.