Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर बना मुंबई, लिस्ट में ये शहर दूसरे नंबर पर
  • राष्ट्रीय

प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर बना मुंबई, लिस्ट में ये शहर दूसरे नंबर पर

RNS INDIA NEWS 17/06/2024
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई सबसे महंगे शहर के तौर पर शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। मुंबई ने दिल्ली जैसे शहर को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एशिया में, पहले नंबर पर मुंबई और दूसरे नंबर पर दिल्ली है। यहां खर्चे और रहने की लागत, दोनों ही मामले में यह सबसे महंगा शहर है। रैंकिंग में मुंबई छह पायदान ऊपर चढ़ गया है, जबकि दिल्ली दो पायदान ऊपर आई है।
कॉस्ट ऑफ लिविंग की मर्सर सर्वे 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई अब प्रवासियों के लिए एशिया में 21वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली सर्वे किए गए स्थानों में 30वें पोजीशन पर है। मर्सर में इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा ने कहा, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत काफी हद तक मजबूत स्थिति में है। भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण विकास हुआ है। सर्वे के अनुसार, रोजगार वृद्धि, मध्यम वर्ग का बढ़ता दायरा और समग्र आर्थिक विकास जैसे कारकों ने देश में रहने की लागत को प्रभावित किया है।
राहुल शर्मा ने कहा, मुंबई की रैंकिंग में वृद्धि के बावजूद, भारतीय शहरों में रहने की कम लागत ने मल्टीनेशनल कंपनियों या भारतीय कंपनियों को वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करने में काफी हद तक फायदा हुआ है। वैश्विक स्तर पर, हांगकांग ने एक बार फिर रहने के लिए सबसे महंगे शहर की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है। इस साल के सर्वे में, मुंबई 11 पायदान चढक़र वैश्विक स्तर पर 136वें स्थान पर पहुंच गया है।
रैंकिंग में शामिल अन्य भारतीय शहरों में 4 पायदान की उछाल पर नई दिल्ली (164), 5 पायदान की गिरावट के साथ चेन्नई (189), 6 पायदान की गिरावट के साथ बेंगलुरु (195), स्थिरता पर हैदराबाद (202), 8 पायदान की उछाल के साथ पुणे (205) और 4 पायदान की उछाल के साथ कोलकाता (207) है। सर्वे में कहा गया है कि ऊर्जा और लागत के मामले में मुंबई और पुणे सबसे महंगे शहर बने हुए हैं। शर्मा ने कहा, घरेलू मांग और मजबूत सेवा क्षेत्र द्वारा संचालित हमारी संपन्न अर्थव्यवस्था वैश्विक प्रतिभा के लिए एक स्थिर वातावरण प्रदान करती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश के सबसे बड़े बैंक का ग्राहकों को झटका: होम, पर्सनल और कार लोन किया महंगा; अब इतने ज्यादा देने होंगे पैसे
Next: इस साल निर्जला एकादशी पर सात साल बाद बन रहा खास संयोग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.