Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रतिबन्धित 68000 नशीले कैप्सूल, टेबलेट के साथ मेडिकल स्टोर संचालक 02 भाई गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रतिबन्धित 68000 नशीले कैप्सूल, टेबलेट के साथ मेडिकल स्टोर संचालक 02 भाई गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/05/2023
09-

देहरादून। देहरादून में प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 2 मेडिकल स्टोर संचालकों को करीब 50 लाख कीमत की नशीली दवाओं के साथ पकड़ा है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियो की धरपकड हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। गठित पुलिस टीमों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में लिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में सुरागरसी-पतारसी करते हुए लगातार गोपनीय रूप से सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। उक्त क्रम में बीती मध्यरात्रि पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सुद्धोवाला चौक के निकट वंश मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा केमिस्ट की दुकान की आड़ में प्रतिबन्धित दवाएं बेची जा रही हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त मेडिकल स्टोर पर दबिश दी गयी तो मेडिकल स्टोर संचालक व उसका भाई अपनी दुकान पर प्रतिबन्धित नशीली दवांए बेचते हुए पकड़े गये। मेडिकल स्टोर की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओं की बडी खेप बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर मेडिकल स्टोर संचालक कृष्ण कुमार(42 वर्ष) पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बल्लूपुर फ्रैण्डस कालोनी थाना कैण्ट देहरादून द्वारा बताया गया कि वह तथा उसका भाई विनय कुमार (40 वर्ष) दोनों केमिस्ट की दुकान चलाते हैं। तथा ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में सामान्य दवाओं की आड़ में उक्त प्रतिबन्धित नशीली दवाओं को नशे के आदे नौजवानों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं। उनके पास दवाओं को बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है।
दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना प्रेमनगर में धारा: 08/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद प्रतिबन्धित दवाओं के बैच नम्बरों से उक्त दवाओं के निर्माता व स्रोतों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है।
बरामद माल में SEMDEX PLUS ( NRX) ट्रामाडॉल के 56448 कैप्सूल तथा B- REST (NRX) एल्फ्राजोलाम के 11400 टैबलेट बरामद किए हैं। बरामद माल की की अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये आंकी गई है।
भारी मात्रा में नशीली दवाओं की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा 40000/- (चालिस हजार) रू0 तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 20000/- (बीस हजार) रू0 नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।
यहाँ पुलिस टीम में आशीष भारद्वाज (क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर जनपद देहरादून), पी0डी भट्ट (थानाध्यक्ष प्रेमनगर), प्रवीण सिंह पुण्डीर (वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना प्रेमनगर), दीपक मैठाणी (चौकी प्रभारी), संजय रावत (उ0नि0 थाना प्रेमनगर) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरिल्लाओं ने की राज्य सरकार से नौकरी देने की मांग
Next: डिप्लोमा इंजीनियरों का 08 मई से आंदोलन शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.