Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रशिक्षु वन अधिकारियों को वनाग्नि से निपटने की जानकारी दी
  • देहरादून

प्रशिक्षु वन अधिकारियों को वनाग्नि से निपटने की जानकारी दी

RNS INDIA NEWS 02/12/2025
default featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  चकराता वन प्रभाग के मझोग बीट में शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे प्रशिक्षु वनाधिकारियों को स्थानीय जैव विविधता, जड़ी बूटियों की जानकारी देने के साथ ही चीड़ बाहुल्य जंगलों में वनाग्नि से निपटने के तरीके बताए गए। डीएफओ समेत अन्य वन अधिकारियों ने मझोग वीट में मॉकड्रिल कर प्रशिक्षु अधिकारियों को वनों में लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने के तरीके बताए। डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं अधिक होती हैं, जिनमें हर साल करोड़ों रुपये की वन संपदा का नुकसान होता है। वनाग्नि की घटनाओं से जैव विविधता और जंगल का पारिस्थितिकी तंत्र भी असंतुलित हो रहा है, जिसका खामियाजा मानव और वन्य जीवों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग की घटनाओं को फैलने में चीड़ बाहुल्य जंगल सबसे अधिक खतरा होते हैं। उन्होंने फायर लाइन समेत अन्य परंपरागत उपकरणो के माध्यम से वनो की आग को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया। इसके साथ ही प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को स्थानीय नर्सरी में उगाई जा रही है। अतुल, जगारिया, आर्चा, कूटकी, कूट, वन करड़ी, रिद्धि, हरी मूसली, जंगली प्याज, जंगली लहसुन, बज्रदंत, काली जीरा, पित्त पुष्पी, वन तुलसी, पदम, तिल पुष्पी, पीली जड़ी, खुरसानी, समया, वन अजवाइन, ऋषभ, अकरकरा, क्षीर काकोली, किनगोड़ा आदि औषधीय जड़ी बूटियों की जानकारी दी गई। साथ ही यहां की जैव विविधता की जानकारी भी मुहैया कराई गई। ऊंचाई वाले स्थानों पर पाए जाने वाले बांज, बुरांश, खर्सू, मोरू और देवदार के वृक्षों की उपयोगिता भी उन्हें बताई गई। वहीं, जंगली जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों के बारे में भी प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया गया। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी विभु चौहान, वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, वन दरोगा दिनेश पंवार, नवीन राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बूंखाल मेले की तैयारियों की कैबिनेट मंत्री ने ली जानकारी
Next: राशिफल 03 दिसंबर

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.