Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बूंखाल मेले की तैयारियों की कैबिनेट मंत्री ने ली जानकारी
  • पौड़ी

बूंखाल मेले की तैयारियों की कैबिनेट मंत्री ने ली जानकारी

RNS INDIA NEWS 02/12/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को श्रीनगर विधानसभा के पांचों मंडलों के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी 6 दिसंबर को आयोजित होने वाले बूंखाल मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौड़ी के थलीसैंण विकासखंड के बूंखाल में कालिंका माता मंदिर में लगने वाला बूंखाल मेला लोगों की आस्था, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक है। जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया कि इस बार मेले में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। साथ ही पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से मेले को दिव्य और भव्य बनाने में सहयोग करने की अपील की। डॉ.रावत ने कहा कि कंडारस्यू पेयजल योजना का पानी अगले तीन माह में शुरू कर दिया जाएगा। वहीं डूंगरीपंथ-खेड़ाखाल मोटरमार्ग के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक मंडल के अंतर्गत सभी बूथों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन भी जरूरतमंद परिवार को आवास, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड लंबित रह गये उन्हें पूर्ण सहयोग देने को कहा है। मौके पर जिला महामंत्री गणेश भट्ट, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, थलीसैंण मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग के दो शिक्षकों ने उत्कृष्ट खेल दिखाकर जीते मेडल
Next: प्रशिक्षु वन अधिकारियों को वनाग्नि से निपटने की जानकारी दी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.