Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने की प्रदेश सरकार से मांग
  • देहरादून

प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने की प्रदेश सरकार से मांग

RNS INDIA NEWS 04/01/2022
rns featured image new

नई भर्ती में शिक्षकों की आयुसीमा 45 वर्ष की जाए
लंबित सहायक अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो

ऋषिकेश। टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने राज्य में शिक्षकों की नई भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा 45 वर्ष करने और लंबित 1431 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है। सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगार संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष डीपी नौटियाल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश सरकार माध्यमिक विद्यालयों में 2200 सहायक अध्यापकों का प्रमोशन करने जा रही है। इसके बाद भी काफी संख्या में पद रिक्त हैं। लिहाजा काफी लंबे समय से बीएड यूटीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी एलटी और प्रवक्ता की नई विज्ञप्ति के लिए मांग कर रहे हैं। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश सरकार चुनाव आचार संहिता से पहले लंबित चल रही शिक्षकों की भर्ती का शासनादेश जारी करे, ताकि 30 हजार बीएड टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सके। साथ ही दो साल कोरोना संकट के चलते भर्ती प्रक्रिया पर रोक के कारण आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को आयु में छूट देकर इसे 45 वर्ष करने की मांग उठाई। मौके पर प्रशिक्षित बेरोजगार धीरज उनियाल, पंकज नौटियाल, संजय नौटियाल, अंकित रावत, प्रदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओवर रेट पर सामान बेचने पर हंगामा
Next: केजरीवाल की रैली से लौटे नेताओं ने कराया एंटीजन टेस्ट

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि
  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.