Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • प्रशासन की टीम ने पिपोलाखास के मकानों में आई दरारों का किया निरीक्षण
  • टिहरी

प्रशासन की टीम ने पिपोलाखास के मकानों में आई दरारों का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
default featured image

नई टिहरी। स्थानीय प्रशासन की टीम ने तहसीलदार गंगा प्रसाद पेटवाल के नेतृत्व में पिपोलाखास गांव में टिहरी झील के जलस्तर के कारण आई दरारों का निरीक्षण किया। जल्दी ही रिपोर्ट डीएम टिहरी को देने का भरोसा ग्रामीणों को दिया। तहसीलदार गंगा प्रसाद पेटवाल, नायब तहसीलदार कमल सिंह विष्ट, पटवारी भगवती प्रसाद ममगाईं सहित टीम के अन्य कर्मचारियों ने पिपोलाखास में पहुंचकर गांव में जलस्तर बढ़ने-घटने के कारण मकानों में आई दरारों को देखा। ग्रामीणों ने भी टीम को हर घर में आ रही दरारों को दिखाया। टिहरी बांध की झील से हो रहे भू-धंसाव के कारण मकानों में आ रही दरारों को मुख्य कारण बताते हुए ग्रामीणों का कहना है, कि जब से झील का जलस्तर बढ़ने-घटने लगा है, तभी से ग्राम पिपोला खास में दरारें आ रही हैं। यह दरारें दिन-प्रतिदिन चौड़ी व गहरी होती जा रहीं हैं। कुछ परिवार तो अपने मकान खाली कर अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं। यह गांव टिहरी बांध से आंशिक रूप से प्रभावित हैं और पूर्व में 26 परिवार पूर्ण विस्थापित किये गये हैं। शेष 190 परिवारों के विस्थापन का किया जाना चाहिए, क्योंकि गांव में भवनों की स्थिति ठीक नहीं है। तहसीलदार पेटवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे अपनी रिपोर्ट शीघ्र जिलाधिकारी को देंगे। इस मौके पर शान्ति प्रसाद भट्ट, आशा राम, विनोद चमोली, कुशला नंद भट्ट, नित्तिया नंद, चंद्रमोहन भट्ट, दयाराम रतूड़ी, पुरषोत्तम चमोली, जगत सिंह कंडवाल, वचन सिंह कंडवाल, शेर सिंह नेगी, बसंती देवी, असरफी देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीआई जांच से क्यों बच रही सरकार ? : कांग्रेस
Next: जोशीमठ प्रभावित परिवारों के सामने है रोजगार की समस्या: चुफाल

Related Post

default featured image
  • टिहरी

चमियाला-घनसाली के बीच मार्च से शुरू होगी पहली सिटी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

थत्यूड़ बाजार की अधिकांश सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.