Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रशासन के आश्वासन पर दोपहर बाद खुला नीलकंठ बाजार, श्रद्धालुओं को राहत
  • देहरादून

प्रशासन के आश्वासन पर दोपहर बाद खुला नीलकंठ बाजार, श्रद्धालुओं को राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। नीलकंठ व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर नीलकंठ बाजार सोमवार को सुबह से ही बंद रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ताले लटकने से नीलकंठ धाम आने वाले श्रद्धालु चाय-पानी के लिए भटकते रहे। दोपहर के वक्त प्रशासन और व्यापारियों के बीच करीब एक घंटे चली वार्ता सफल रही। प्रशासन के व्यापारियों की मांगों पर उचित कार्रवाई के आश्वासन पर दोपहर बाद नीलकंठ बाजार खुल गया, इससे श्रद्धालुओं को राहत मिली। नीलकंठ क्षेत्र के व्यापारियों और जिला प्रशासन के बीच चल रहे गतिरोध के चलते सोमवार सुबह से ही नीलकंठ बाजार बंद रहा। चाय, पूजा सामग्री समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सुबह से ही ताले लटके नजर आए। सोमवार के चलते तड़के से ही नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की बड़ी संख्या में आमद रही। बाजार बंद होने से शिवभक्तों को जरूरत का सामान नहीं मिला, इससे उन्हें दिककत हुई। यहां तक कि नीलकंठ क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं होने से श्रद्धालुओं को हलक तर करने के लिए पानी की बोतल तक नहीं मिली। बाजार बंद होने से श्रद्धालुओं के समक्ष आने वाली परेशानियों का संज्ञान लेकर सोमवार दोपहर प्रशासन ने व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों की मांगों पर चर्चा हुई। प्रशासन और व्यापारी एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करने पर सहमत हुए। वार्ता सफल होने पर दोपहर बाद नीलकंठ बाजार खुल गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लीसा तस्करी के मामले में 02 साल से फरार वांछित पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: मानदेय न मिलने पर आशाओं ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.