Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रसव के बाद नवजात की मौत पर काटा हंगामा
  • हरिद्वार

प्रसव के बाद नवजात की मौत पर काटा हंगामा

RNS INDIA NEWS 17/08/2022
rns featured image new

रुड़की। लक्सर के निजी अस्पताल में प्रसव के तुरंत बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुकदमा दर्ज करने से पहले पुलिस ने जांच के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित करने का पत्र सीएमओ हरिद्वार को भेजा है। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दल्लावाला की महिला को प्रसव के लिए नगर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। करीब तीन घंटे बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया। लेकिन जन्म के तुरंत बाद शिशु की मौत हो गई। इसके बाद महिला के परिजन और परिचित इकट्ठे होकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ हंगामा करने लगे। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें समझाया, पर वे नहीं माने। हंगामे की सूचना पर लक्सर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। महिला के परिजनों का आरोप था अस्पताल में बिना डिग्री के डॉक्टर ने प्रसव कराते समय नवजात का सिर गलत तरीके से दबाया था। इसी लापरवाही से नवजात की मौत हुई है। महिला के पति ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नवजात का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि ऐसे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से जांच कराने के बाद ही कार्रवाई करने का प्रावधान है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाने को लेकर हरिद्वार सीएमओ को पत्र भेजा जा रहा है।

इन्होंने कहा
महिला को चौथी बार प्रसव होना था। नवजात बच्चे की आहार नाल जन्म के पहले से ही नॉर्मल नहीं थी। पूर्व में हुई महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में भी यह दिक्कत नहीं दर्शाई गई थी। इसी से बच्चे की मौत हुई है। -डॉ. वकील अहमद, अस्पताल संचालक।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में मछली कारोबारी गिरफ्तार
Next: लेनदेन को लेकर कोतवाली में दो पक्षों का हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.