Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानाचार्य सीधी भर्ती की संशोधित नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी
  • देहरादून

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती की संशोधित नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 23/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली-2022 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। नियमावली में प्रधानाचार्यों के रिक्त पचास फीसदी पदों पर विभागीय भर्ती परीक्षा के लिए तीन बड़े संशोधन किए हैं। आयु सीमा बढ़ाकर 55 वर्ष कर दी है। एलटी संवर्ग में तैनात सहायक अध्यापक भी 15 साल की सेवा पूरी करने पर भर्ती में शामिल हो सकेंगे। साथ ही ऐसे प्रवक्ता जिनके पास बीएड डिग्री नहीं है, वह भी इसके लिए पात्र होंगे। राज्य के सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर विभागीय भर्ती प्रक्रिया को पूर्व में कैबिनेट ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। समिति की सिफारिश के बाद संशोधित प्रारूप को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। संशोधित नियमावली में अब राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य के 50 फीसदी पदों पर विभागीय परीक्षा में आयु सीमा 50 वर्ष से बढ़ाकर 55 वर्ष कर दी गई है। दो वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापक और 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके प्रवक्ता भी इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य की विभागीय भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उन प्रवक्ताओं को भी भर्ती परीक्षा में शामिल होने की छूट दी गई है, जिनके पास बीएड की डिग्री नहीं है। एलटी शिक्षकों को लेकर फंसे पेंच को भी दूर कर लिया गया है। ऐसी सभी एलटी शिक्षक अब प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, जो 15 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हैं। साथ ही साथ ही सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नत शिक्षक भी प्रवक्ता पद पर 10 साल की सेवा पूरी करने पर प्रधानाचार्य पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे हैं 1180 इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य भर्ती को लेकर फंसे पेंच की वजह से राज्य के 1385 राजकीय इंटर कॉलेजों में इस वक्त 1180 पद रिक्त चल रहे हैं। पिछले साल विभागीय भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, 682 पदों के लिए 2900 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था। लेकिन शिक्षकों के विरोध के बीच 29 सितंबर 2024 को भर्ती प्रक्रिया बीच में रोकनी पड़ी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून और हल्द्वानी में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाए जाएंगे, एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर
Next: बाढ़ सुरक्षा और जल निकासी योजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण करे सिंचाई विभाग: गणेश जोशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.