Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधान संगठन ने लगाई देहरादून एसएसपी से न्याय की गुहार, थप्पड़मार दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • देहरादून

प्रधान संगठन ने लगाई देहरादून एसएसपी से न्याय की गुहार, थप्पड़मार दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
27 (6)

देहरादून। पिछले एक महीने से उत्तराखंड प्रधान संगठन के लोग लगातार एसएसपी देहरादून से मुलाकात कर इस बात की गुहार लगा रहे हैं कि हमें देहरादून के थाना सहसपुर दारोगा की दबंगई से बचाएं, लेकिन मामला गंभीर होने के बावजूद निस्तारण की ओर जाता नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर प्रधान संगठन में मंगलवार देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से न्याय की गुहार लगाई है। सहसपुर थाना प्रभारी नरेश राठौर द्वारा हुई मारपीट की घटना को पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने एक बार फिर प्रधान संगठन को आश्वासन देते हुए एसपी देहात के नेतृत्व में दोनों ही पक्षों को आमने-सामने बिठाकर मामले को आपसी सुलह के रूप निस्तारण होने की बात कही है। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल का कहना है कि इस तरह लोकसेवक अगर किसी शिकायत के लिए थाने में सरेआम पीटते रहे तो कौन जनसेवा के आगे आएगा। भास्कर सम्मल के मुताबिक इस मामले में थाना सहसपुर प्रभारी की दबंगई इस हद तक पहुंच चुकी है कि पुलिस जांच के बावजूद थाना प्रभारी न तो अपनी गलती को मानने को राजी हैं और ना ही भविष्य में इस तरह के रवैया को न दोहराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में साफ तौर पर थाना प्रभारी की बाहुबली और दबंगई वाला चरित्र सामने आ रही है। इस कारनामें के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं, ग्राम प्रधान पुरोहितवाला मीनू क्षेत्री का कहना है प्रदेश में थानेदार का इतना बड़ा रुतबा हो गया है कि उसके दबंगई वाले कारनामे पर संबंधित अधिकारी भी बौने दिख रहे हैं। अगर जल्द ही इस मामले में प्रधान संगठन को इंसाफ नहीं मिला, तो सड़कों पर आकर आंदोलन किया जाएगा।
इस मामले में देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि थाने में किसी के साथ भी मारपीट करना कदापि उचित नहीं है। इस प्रकरण के बाद उन्होंने सभी थाना चौकी प्रभारी को हिदायत दी है कि पुलिस के समक्ष शिकायत देकर पहुंचने वाले आम आदमी से लेकर जनप्रतिनिधि के साथ होने वाला दुर्व्यवहार आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ऐसी घटना दोबारा सामने आई तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदहाल हुआ सिमली में बना विकास भवन
Next: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.