Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक
  • चमोली

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

केंद्रीय पोषित योजनाओं को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

चमोली। गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को चमोली के जिला सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। इस मौके पर सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं को लेकर सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्वता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि सभी लोगों को केंद्र पोषित योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही सांसद ने अधिकारियों को समय-समय पर स्वयं क्षेत्रों में जाने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने बीडीसी बैठकों में भी रोस्टर के हिसाब से करने के साथ अधिकारियों को बैठक में जाने के निर्देश दिए, जिससे समस्याओं का वहीं पर निस्तारण निस्तारण हो सके। इस बैठक में सांसद तीरथ सिंह रावत ने सड़क से संबंधित विभागों को बंद सड़कें खोलने, विद्युत विभाग को बिजली के खराब पोल एवं झूलती तारों को शीघ्र ठीक करने और विद्युत से वंचित तोकों का शत प्रतिशत विद्युतीकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी को तोरती व चाका के विद्यालय भवन का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मनरेगा मजदूरी भुगतान समय पर करने को निर्देशित किया। वहीं, इस मौके पर सांसद ने स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध चिकित्सकों एवं संशाधनों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मरीज को सारी दवाइयां, अन्य सुविधाएं मिले। जिससे उन्हें जिले से बाहर न जाना पडे़। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा रखे गए सुझावों पर भी उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में देवाल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने कहा कि बैठक में सांसद की तरफ से अधिकारियों को केंद्रपोषित योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं लेकिन कई अधिकारी शासन के द्वारा दिए गए आदेशों को नहीं मानते हैं। उन्होंने जिला विकास अधिकारी चमोली पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका जनप्रतिनिधियों को लेकर संवेदनहीन रवैया रहता है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों का ऐसा ही रवैया रहा तो वह जल्द बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधान संगठन ने लगाई देहरादून एसएसपी से न्याय की गुहार, थप्पड़मार दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Next: कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति का गोपेश्वर में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.