Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रधान को गोली मारने पर तीन लोगों पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

प्रधान को गोली मारने पर तीन लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। खेड़ी में ग्राम प्रधान को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एक प्रधान का सगा साला व दो चचेरे साले हैं। गोली मारने के बाद से तीनों फरार हो गए थे। उधर, घायल प्रधान को जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। खेड़ी कलां निवासी कृष्णपाल उर्फ अनुज मावी वर्तमान प्रधान हैं। गर्मियों की छुट्टी में उनकी पत्नी अपने मायके गदनपुरा थाना चांदपुर बिजनौर (यूपी) गई हुई थी। बुधवार शाम उनकी पत्नी अपने सगे भाई ओमवीर पुत्र हरपाल और चचेरे भाई सुकेंद्र पुत्र वेदपाल और सहदेव पुत्र विजय पाल के साथ उनकी कार से खेड़ी आई थी। आरोप है कि बहन की ससुराल में भाइयों ने नशा किया और नशे में जीजा कृष्णपाल से झगड़ा करने लगे। वाद विवाद के दौरान उनमें से एक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली कृष्णपाल के पैर में घुस गई। फायरिंग की आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठा हई तो तीनों कार लेकर भाग गए। इसके बाद परिजन घायल कृष्णपाल को लक्सर के अस्पताल लाए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से भी उनको ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल प्रधान एम्स में भर्ती हैं। वहां डॉक्टर उनके पैर में मौजूद गोली निकालने का ऑपरेशन करने की तैयारी कर रहे हैं। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि कृष्णपाल ने रात में ही घटना की तहरीर दे दी थी। तहरीर पर तीनों आरोपी ओमवीर, सुकेंद्र और सहदेव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश करने के साथ ही मुकदमे की जांच भी कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वार्ता के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन लिया वापस
Next: राशिफल 28 जून

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.