Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति ने की वर्चुअल बैठक
  • देहरादून

प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति ने की वर्चुअल बैठक

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

बाजार को सप्ताह में पांच दिन खोला जाए
कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व पुख्ता करें व्यवस्था

देहरादून। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर समाप्ति की ओर है, इसलिए बाजार को सप्ताह में पांच दिन खोला जाए। रविवार सुबह साढ़े दस बजे प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संयोजक राजेंद्र गोयल ने बताया कि अब धीरे-धीरे उत्तराखंड और पूरे देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ढलान पर है। ऐसे में प्रदेश के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोले जाने और व्यापारियों को अधिक राहत प्रदान की जाने की आवश्यकता है।
बैठक में गढ़वाल प्रभारी विनोद गोयल और महानगर देहरादून अध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता ने बताया की गर्मी के कारण मिठाई जल्द ही खराब हो जाने वाली चीज है। ऐसे में फल और सब्जी व्यापार की तरह ही मिठाई की दुकानों को कम से कम पांच दिन तक खुला रखने की आवश्यकता है, जिससे इनका का कारोबार करने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े। महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल ने बताया इस कोरोना काल में व्यापारी वर्ग ने धैर्य और संयम का परिचय दिया। अपनी जान की परवाह नहीं की व प्रदेश के समस्त उपभोक्ता वर्ग के साथ ही सामान्य जन की जिस तरह जमीन से जुडक़र तन मन धन से सेवा की है, उसके लिए आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को राज्य सरकार की ओर से कोरोना वारियर घोषित किए जाने की आवश्यकता है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री व विधायकों को व्यापारियों की कठिनाइयों से अवगत कराते हुए एक मांग पत्र प्रेषित किया गया। आग्रह किया गया के सप्ताह में केवल शनिवार व रविवार को छोडक़र हर रोज आठ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एनपी दीवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश गर्ग, हलवाई एसोसिएशन के महामंत्री अरविंद गोयल, ज्वेलर्स एसोसिएशन से शिवम सिंगल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम 17 जून से करेंगे मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा
Next: स्मार्ट सिटी की सड़कों का काम जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.