Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश में सडक़ दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच की रफ्तार सुस्त
  • देहरादून

प्रदेश में सडक़ दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच की रफ्तार सुस्त

RNS INDIA NEWS 03/11/2020
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में सडक़ दुर्घटनाओं को लेकर चल रही मजिस्ट्रीयल जांच की रफ्तार सुस्त चल रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2019 में सार्वजनिक वाहनों से हुई 170 सडक़ दुर्घटनाओं में मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए गए थे। इनमें से अभी तक केवल 54 की जांच ही पूरी हो पाई है। 116 मामलों की जांच अभी भी पूरी होनी शेष है। चार जिले ऐसे हैं, जहां एक भी जांच पूरी नहीं हुई है। बागेश्वर, चंपावत व रुद्रप्रयाग में जरूर सभी दुर्घटनाओं की जांच पूरी हो चुकी है। प्रदेश में सडक़ दुर्घटनाओं का ग्राफ बीते कुछ वर्षों में बढ़ा है। यह बात अलग है कि इस वर्ष कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान इसमें कुछ कमी देखने को मिली। वहीं यदि वर्ष 2019 के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो वर्ष 2019 में 1352 सडक़ दुर्घटनाएं हुई थी़। इन दुर्घटनाओं में कुल 867 लोगों की मौत हुई। इनमें शहरी क्षेत्रों में 304 और ग्रामीण क्षेत्रों में 563 व्यक्ति सडक़ दुर्घटनाओं का शिकार बने। प्रतिशत के रूप में देखें तो कुल सडक़ दुर्घटनाओं में 35 फीसद की मौत शहरी क्षेत्र और तकरीबन 65 फीसद की मौत ग्रामीण क्षेत्र में हुई। दुर्घटनाओं में हुई मौत के 170 मामलों में सरकार ने मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए थे। इनमें सबसे अधिक 39 मामले हरिद्वार, 27 मामले देहरादून, 24 मामले टिहरी, 17 मामले चमोली और 11-11 मामले पौड़ी, रुद्रप्रयाग व टिहरी के थे। अभी मजिस्ट्रीयल जांच की स्थिति यह है कि ऊधमसिंह नगर में केवल एक ही मामले की जांच पूरी हुई है। 26 मामलों की जांच अपूर्ण है। पौड़ी में 11 में से एक भी मामले की जांच पूरी नहीं हुई है। हरिद्वार में 39 में से 17 मामलों की जांच पूरी हुई है। चमोली, देहरादून और पिथौरागढ़ में एक भी जांच पूरी नहीं हुई है। जांच में देरी होने से कही नहीं कहीं आरोपितों को फायदा मिलने की भी गुंजाइश बन जाती है। इसे देखते हुए कुछ समय पहले परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने राज्य सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में इस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सभी जिलों में चल रही मजिस्ट्रीयल जांच समय से पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने दी अपने निवास पर उत्तराखंडी व्यंजनों की दावत
Next: कोरोना संकट में स्कूल खोलने पर कांग्रेस ने जताया कड़ा ऐतराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.