Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने दी अपने निवास पर उत्तराखंडी व्यंजनों की दावत
  • देहरादून

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने दी अपने निवास पर उत्तराखंडी व्यंजनों की दावत

RNS INDIA NEWS 03/11/2020
02- (3)

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने अपने निवास ओल्ड मसूरी रोड देहरादून में उत्तराखंडी व्यंजनों की दावत दी। खास बात ये रही की उन्होंने मात्र 21 लोगों को ही आमंत्रित किया था, लेकिन फिर भी काफी संख्या में लोग पहुंचे और पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धर्मपत्नी रेणुका रावत और बेटी अनुपमा रावत ने अपने हाथों से लोगों को भोजन कराया। पूर्व सीएम हरीश रावत दावत को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने पहाड़ी व्यंजन डुबका-भात के साथ ही भटवाणी, भांग की चटनी, गुड़ और लवण की दावत दी। इस दौरान हरदा ने कहा है कि अब गहत के डुबके का सीजन आ गया है और इन गहत के डुबकों में गडेरी डाल दो तो फिर स्वाद का क्या कहना और अगर डुबके रेणुका के हाथ के बने हों तो फिर इनका स्वाद ही कुछ और होगा। हरदा ने पारंपरिक व्यंजनों की दावत का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस दावत में सिर्फ सीमित लोगों को निमंत्रण दिया था। पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया में कहा था कि मोबाइल पर पहले संपर्क करने वाले 21 मित्रों को ही डुबके भात खिलाए जाएंगे। बता दें हरदा इससे पहले भी कभी ककड़ी पार्टी तो कभी नींबू और कभी आम पार्टी देकर चर्चा में रहे हैं। अक्सर पहाड़ी उत्पादों की ब्रांडिंग करने वाले हरदा अब तक काफल पार्टी सहित कई पहाड़ी व्यंजनों की दावत के कार्यक्रम कर लोगों को एकजुट करने का कार्य करते रहे हैं। इसके साथ ही ऐसे कार्यक्रमों से सुर्खियों में भी रहते हैं। रावत का कहना है कि इन पहाड़ी व्यंजनों की दावत देने का मेरा उदेश्य इन व्यंजनों को बढ़ावा देना है, जिससे इनकी पौष्टिकता, गुण व इनकी अनेक विशेषताओं से नयी पीढ़ी भी अवगत हो सके और इसकी मांग बढऩे से किसानों को उनके उत्पाद का और अधिक मूल्य मिल सके। इससे ये लोग खेती छोडऩे की बजाए खेती करने लगेंगे। हरदा ने ये भी कहा कि जब वह केंद्र में कृषि मंत्री थे, तब विश्व स्वस्थ संगठन (ङ्ख॥ह्र) के समक्ष मंडवा और झंगोरा की पौष्टिकता को प्रमाणित करने का अनुरोध किया गया था।
उत्तराखंडियत की पहचान को हमेशा करता रहूंगा काम
उन्हें खुशी है की विश्व स्वस्थ संगठन ने झंगोरा व मंडवे को पौष्टिक वैल्यू का उत्पाद मान लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी सरकार में रहते हुए सैकड़ों छोटी-छोटी पहल की थी, जिससे हमारी उत्तराखंडियत, खेती, किसानी, व्यंजन, परिधान और शिल्प का परचलन बढऩे के साथ-साथ लोगों की आर्थिकी बढ़े और आम आदमी की आर्थिकी में सुधार हो। मैं उत्तरखंडियत की पहचान बनाने के लिए काम करता रहूंगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, प्रभु लाल बहुगुणा, सतपाल ब्रह्मचारी, नंदन सिंह बिष्ट, विनोद चौहान, शांति रावत, आशा बिष्ट, राजपाल सिंह, दिनेश चौहान, मनीष कर्णवाल, आदित्य राणा, अभिषेक भंडारी, दीपक बुटोला, लखपत बुटोला, सतेंद्र सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा एवं कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर
Next: प्रदेश में सडक़ दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच की रफ्तार सुस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.