Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में पंजीकृत सभी सीएससी पूरी तरह नहीं हो पाए कार्यशील
  • उत्तराखंड

प्रदेश में पंजीकृत सभी सीएससी पूरी तरह नहीं हो पाए कार्यशील

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
rns featured image new

पंजीकृत 12317 सीएससी के सापेक्ष 8858 ही कार्यशील

देहरादून। उत्तराखंड में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न सेवाओं को इस समय कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। ये सर्विस सेंटर स्थानीय निवासियों द्वारा ही संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि, प्रदेश में पंजीकृत सभी सीएससी पूरी तरह कार्यशील नहीं हो पाए हैं। प्रदेश में पंजीकृत 12317 सीएससी के सापेक्ष 8858 ही कार्यशील हैं। प्रदेश में इस समय नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के साथ केंद्र की अन्य योजनाओं की सुविधा सीएससी के जरिये दी जा रही है। इन सेवाओं में बैंकिंग सेवाएं, शिक्षण संबंधित सेवाएं, चिकित्सा सेवाएं, बीमा सेवाएं, कौशल विकास, रोजगार आवेदन, प्रशिक्षण कोर्स, ट्रेवल बुकिंग, प्रधान जन आरोग्य के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए पंजीकरण सुविधा, प्रधानमंत्री किसान मानधन को पंजीकरण सुविधा, प्रधानमंत्री किसान निधि को पंजीकरण, स्वरोजगार एवं छोटे व्यापारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन स्कीम के तहत पंजीकरण सुविधा व आर्थिक गणना आदि शामिल हैं। इतना ही नहीं,, इन्हीं सीएससी के जरिये ग्रामीण उद्यामियों को प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान में पांच लाख से अधिक को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही ई-मेल संचालन, डिजिटल लेन देन व डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाले उपकरणों के संचालन को प्रशिक्षित किया जाना है।

प्रदेश सरकार का मकसद सीएससी के जरिये स्थानीय पढ़े लिखे लोगों को रोजगार देना भी है। इसके लिए इन्हें सीएससी खोलने के लिए प्रेरित भी किया गया। शुरुआत में इसके पंजीकरण तेजी से हुए लेकिन उपकरणों और अनुभव की कमी को देखते हुए सभी पंजीकृत सीएससी कार्यशील नहीं हो पाए हैं।
सचिव सूचना प्रौद्योगिकी आरके सुधांशु का कहना है कि जल्द ही सीएससी पंजीकृत करने वाले से संपर्क साध कर इनके कार्यशील न हो पाने के कारण जाने जाएंगे। ऐसा लगेगा कि इन्हें सहयोग की जरूरत है तो इस दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा : 15 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी
Next: पर्यटन मंत्री ने लांच की उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड की नई वेबसाइट और सिंगल विंडो पोर्टल

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.