Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना पॉजिटिवों के लिए राहत, केंद्र सरकार ने राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया
  • उत्तराखंड

कोरोना पॉजिटिवों के लिए राहत, केंद्र सरकार ने राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया

RNS INDIA NEWS 08/05/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ता देख केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है। अब तक राज्य को प्रतिदिन 123 टन ऑक्सीजन मिल रही थी। इसमें 60 टन बढ़ाते हुए 183 टन प्रतिदिन कर दिया गया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की मात्रा बढऩे से संक्रमितों के उपचार में राहत मिलेगी। मालूम हो कि कोरोना संक्रमितों के उपचार में ऑक्सीजन की मांग काफी बढ़ चुकी है। समय पर आक्सीजन न मिलने के कारण भी लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य ने इस समस्याओं को केंद्र के समक्ष रखा था। मुख्य सचिव ने बताया कि फिलहाल 70 टन मात्रा बढ़ाई गई है। आवश्यकता पडऩे पर इसे और बढ़ाने का अनुरोध किया किया जाएगा। दूसरी तरफ, सरकार स्वास्थ्य संसाधन बढ़ाने के लिए औद्योगिक घरानों से भी संपर्क कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि राज्य को कुछ बेहतर उपकरण मिल सकते हैं। मुख्य सचिव के अनुसार औद्योगिक कंपनियों का रुख सकारात्मक है। जल्द ही नतीजे दिखाई देने लगेंगे। कोविड केयर सेंटर को मांगा स्टाफ: रायपुर स्पोट्र्स स्टेडियम में कोविड केयर सेंटर संचालित करने के लिए डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ मांगा गया है। अस्पताल की ओर से डॉक्टरों एवं स्टाफ की सूची बनाई जा रही है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि स्टेडियम का दौरा किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन ट्रेनों को नौ मई और मसूरी एक्सप्रेस को 10 मई से अगले आदेशों तक किया रद्द
Next: पूर्व एमडी ने चहेते अफसर को सात माह में ही तीन प्रमोशन

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.