Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रदेश में नियुक्तियों में हो रही अवैध कमीशन खोरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा द्वारा विरोध प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

प्रदेश में नियुक्तियों में हो रही अवैध कमीशन खोरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा द्वारा विरोध प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
IMG-20210909-WA0010.jpg

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों एवं नियुक्तियों में कमीशनखोरी और व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोशित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया।

अमित जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है लेकिन सरकार इनकी बेरोजगारी दर को कम करने के बजाए बेरोजगारों का मजाक बनाने का काम कर रही है। जहाँ आज जनता कोरोना से परेशान है वहीं सरकारी संस्थान आउटसोर्सिग के माध्यम से भर्तियां कर अवैध तरीके से बेरोजगारों से वसूली कर रही है। साक्षात्कार के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं और बिना सत्यापन के नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। ये उत्तराखंड के युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर छल कर रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब कर्नल कोटियाल जो कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं उनसे 25 हजार की रिश्वत लेकर
बिना किसी जांच पड़ताल के महिला बाल विकास में चौकीदार के पद पर नियुक्ति दे दी गई, ये विभाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पास है इस विभाग में जो भी नियुक्ति हो रही है उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से मंत्री रेखा आर्या की है। इस प्रकरण में साफ साफ रेखा आर्या और आउटसोर्सिग कंपनियों की मिली भगत से कमीशनखोरी हो रही है। इस प्रकरण में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर रेखा आर्या के इस्तीफे की मांग करी।

उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगनमोहन फर्तियाल, वरिष्ठ संरक्षक एन एल साह, अखिलेश टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, विधानसभा सचिव मोहन सिंह देवड़ी, नवीन चंद्र आर्या, योगेंद्र अधिकारी, एस आर बेग, विधानसभा महामंत्री प्रकाश चंद्र कांडपाल, प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा नीरज सिंह, जिला सचिव पंकज जोशी, युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पांडे, विधानसभा महामंत्री हिमांशु बोरा, विधानसभा उपाध्यक्ष संदीप नयाल, दिनेश कुमार, विधानसभा सचिव दीपांशु साह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, युवा नेता दानिश कुरेशी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग लड़की से लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म
Next: कार से भिड़ंत में ई-रिक्शा सवार तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.