Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रदेश की सरकारों ने सरकारी स्कूलों को मजदूर निर्माण की फैक्ट्री बना दिया है : गौतम
  • ऊधम सिंह नगर

प्रदेश की सरकारों ने सरकारी स्कूलों को मजदूर निर्माण की फैक्ट्री बना दिया है : गौतम

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
rns featured image new

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की पत्रकार वार्ता

काशीपुर। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तराखंड के 95 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो पब्लिक स्कूलों का खर्चा नहीं उठा सकते हैं। सरकारी स्कूलों की हालत खस्ताहाल है और वह लगातार बंद हो रहे हैं। प्रदेश की सरकारों ने सरकारी स्कूलों को मजदूर निर्माण की फैक्ट्री बना दिया है। गौतम बुधवार को मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए एक लंबा आंदोलन चला। जिसमें महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन, प्रदेश की सरकारों ने लोगों के सपने को पूरा नहीं किया। बीमार को पर्याप्त उपचार नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा के मामले में भी प्रदेश पिछड़ गया है। प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है। लेकिन, सरकार के पास मैनेजमेंट नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सरकार उत्तराखंड के बच्चों के लिए क्वालिटी एजुकेशन और क्वालिटी हेल्थ न दे पाए उसे सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है। पिछले 20 सालों में कांग्रेस व भाजपा की सरकार बनी उन्होंने अपने घोषणा पत्र में वायदे किए वह पूरे नहीं किए। जनता दिल्ली और उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस व आप के घोषणा पत्रों का अध्ययन करें और वह खुद देखे कि कौन सी पार्टी ने चुनावी घोषणा पक्ष के वायदों को पूरा किया है। उसी के आधार पर वोट करे। प्रदेश में जनता आप को विकल्प के रूप में देख रही है। इस मौके पर आप अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, साधु सिंह एडवोकेट, अमन बाली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भालू ने किया दो लोगों को घायल
Next: 22.53 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.