Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश के सात हजार शिक्षकों में बढ़ता जा रहा आक्रोश
  • देहरादून

प्रदेश के सात हजार शिक्षकों में बढ़ता जा रहा आक्रोश

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

देहरादून। बेसिक से एलटी में समायोजित-प्रोन्नत किए गए शिक्षकों को करीब 12 वर्षों से चयन प्रोन्नत वेतनमान नहीं मिल रहा है, जिससे राज्यभर के सात हजार शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजकीय एलटी समायोजित-पदोन्नत शिक्षक संघर्ष मंच के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर फुलोरिया ने शनिवार को प्रेस को जारी बयान में कहा कि वर्ष 2009 में बेसिक शिक्षा से योग्यताधारी शिक्षकों को एलटी में समायोजित और पदोन्नत किया गया था, मगर उनको इसका कोई लाभ नहीं दिया गया।

करीब 12 वर्ष की संतोषजनक सेवा करने के बाद मिलने वाले चयन प्रोन्नत वेतनमान स्वत: लाभ से भी शिक्षकों को वंचित रखा गया है। तर्क दिया कि यदि ये समायोजित शिक्षक प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल में ही रहते तो इनको चयन प्रोन्नत वेतनमान स्वत: मिल चुका होता। उन्हें गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं पड़ती। स्नातक एलटी योग्यताधारी बेसिक शिक्षा से समायोजित-पदोन्नत शिक्षकों में इस अनदेखी को लेकर आक्रोश है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिक्षकों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने भी झुनझुना थमाकर निराश किया। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के पश्चात शिक्षक प्रदेशभर में आंदोलन छेड़ेंगे। मंच के प्रदेश महामंत्री राजपाल सिंह रावत ने बताया कि मंच ने पदोन्नति का शासनादेश जारी करवाने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है और आशा की कि राज्यपाल की ओर से शिक्षकों को न्याय मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती ने लगाया बैंक कैशियर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
Next: कर्नल कोठियाल का सीएम धामी के बयान पर पलटवार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.